फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jungle Raj Returns in Bihar, BJP allegation on JDU-RJD

पत्रकार-पुजारी की हत्या: बिहार में जंगलराज रिटर्न्स, भाजपा का जदयू-राजद पर बड़ा आरोप

Fri, 12 Aug 2022 02:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, बिहार में भाजपा सरकार के हटते ही तेजी से अव्यवस्था फैल रही है। पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है। बिहार में जंगल राज दोबारा आ गया है।

विज्ञापन
Jungle Raj Returns in Bihar, BJP allegation on JDU-RJD
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सत्ता से बाहर होते ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, बिहार में भाजपा सरकार के हटते ही तेजी से अव्यवस्था फैल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिला पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी के घर में दिन-दहाड़े लूट, जहरीली शराब से आज फिर छह लोगों की मौत, इसके अलावा 10 और 11 अगस्त को दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या और बेतिया में एक पुजारी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। ये सभी घटनाएं बताती हैं कि बिहार में जंगलराज रिटर्न्स हो चुका है। उन्होंने कहा, पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है। बिहार में जंगल राज दोबारा आ गया है।

विज्ञापन


10 लाख नौकरियों पर भी उठाए सवाल
संबित पात्रा ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी के वादे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव ने 2020 में कहा था कि हम आएंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे। जब उनसे पूछा गया कि अब आप आ गए हैं तो 10 लाख नौकरी का क्या होगा? तो तेजस्वी यादव कहते हुए नजर आते हैं कि देखिए अभी तो हम मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, मैंने कहा था कि जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तब नौकरी देंगे। पात्रा ने कहा, बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि ये मैं की कहानी है, मतलब मैं बनूंगा तब होगा, हम से कुछ नहीं होगा। इसी परिवारवार के खिलाफ भाजपा सतत लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल पर भी किया हमला 
भाजपा नेता संबित पात्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। रेवड़ी कल्चर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए काम करना 'लाभ' के दायरे में आता है। मुफ्त का मतलब अल्पकालिक लाभ है। इससे सिर्फ अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को फायदा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed