फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Journalist Rajdev Ranjan has been shot dead in Bihar

बिहार में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, बीजेपी के निशाने पर नीतीश

Fri, 13 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Fri, 13 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Journalist Rajdev Ranjan has been shot dead in Bihar
पत्रकार राजदेव रंजन - फोटो : ANI

सीवान में नगर थाने के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे एक दैनिक अखबार के ब्यूरो प्रभारी राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


राजदेव रंजन महादेवा ओपी थाने के हताम गांव के राधाकृष्ण चौधरी के पुत्र थे। सीवान में जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, ठीक उसी समय पटना स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के आला पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व व्यवस्था पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


एडीजी सुनील कुमार ने कहा है कि मुख्यालय इस घटना को लेकर गंभीर है और एसपी को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। सीवान से मिल रही जानकारी के अनुसार राजदेव रंजन शहर के महादेवा नयी बस्ती मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया था घटना को अंजाम

Journalist Rajdev Ranjan has been shot dead in Bihar
मर्डर

शुक्रवार की शाम ऑफिस का काम पूरा कर वे स्टेशन रोड में अपनी बाइक से अकेले जा रहे थे।  इसी दौरान फ्लाइओवर के पहले अपराधियों ने रोक कर उन्हें दो गोलियां मारीं, जिससे वे वहीं गिर गये। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, डीएसपी विजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राजदेव को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 राजदेव रंजन ने सीवान के महाराजगंज से पत्रकारिता शुरू की थी। सूचना मिलते ही जिले के सभी मीडियाकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। इधर, पटना के राजनीतिक हलकों में भी इस हत्या को लेकर बयानबाजी तेज हो गयी है।

इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र खतरे में है। यह जंगलराज नहीं, तो और क्या है।  हम के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

बीजेपी के निशाने पर नीतीश

Journalist Rajdev Ranjan has been shot dead in Bihar
सुशील मोदी ने साधा निशाना - फोटो : ANI

बिहार के सिवान में शुक्रवार शाम ही हुई पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या ने एक बार फिर से नीतीश सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। सरेराह हुई पत्रकार की हत्या के बाद बीजेपी ने नीतीश को आड़े हाथों लिया। सुशील मोदी ने कहा कि अभी मनोरमा देवी का मामला शांत भी नहीं हुई कि पत्रकार की हत्या हो गई। यह काफी चिंताजनक है। बिहार एक बार फिर से 'जंगल राज' की ओर जा रहा है।


वहीं, शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'नीतीश जी ने कहा था बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो। आज अपराध की बहार है वहां। बिहार में इतना बुरा कभी नहीं था। यह जंगल राज नहीं यह महा जंगल राज है।' इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश के वाराणसी दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी को बिहार संभालना चाहिए, वाराणसी की चिंता न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed