फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Ram Manjhi said, Recovery in the name of collecting funds in RJD fund from his own MLAs

पार्टी फंड में चंदा इकट्ठा करने के नाम पर अपने ही विधायकों से वसूली कर रही राजद: जीतन राम मांझी  

Mon, 21 Dec 2020 07:09 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Dec 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi said, Recovery in the name of collecting funds in RJD fund from his own MLAs
जीतन राम मांझी

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पार्टी फंड में चंदा इकट्ठा करने के नाम पर सियासत शुरू हो गई है। राजद ने सभी विधायकों व विधान परिषद के सदस्य को हर महीने 10 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा कराने का निर्देश दिया है। राजद के इस फरमान के बाद ‘हम’ के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में सुशासन की वजह से राजद की आमदनी कम हो गई है।

विज्ञापन


अब व्यापारियों डॉक्टरों से मांगे जाने वाली फिरौती से जनता मुक्त हो गई है। जंगलराज के खिलाफ वोट देकर जनता ने खुद को बचा लिया है। लिहाजा अब पार्टी का खजाना भरने के लिए राजद ने अपने विधायकों से पैसे की वसूली चालू कर दी है। 
विज्ञापन


 
पार्टी फंड में 10 हजार रुपये जमा कराने पर सियासत शुरू 
वहीं, राजद के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह कोई नई परंपरा नहीं है। सभी विधायकों व विधान परिषद की सुविधाओं में इजाफा किया गया है ऐसे में 10 हजार रुपये की राशि बहुत ज्यादा नहीं है। ये सभी पार्टियों में होता है ना कि केवल राजद में।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पहले 25 हजार रुपये हर महीने पार्टी फंड में जमा करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसके लिए राजद के विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया तब बात 10 हजार पर बनी। वहीं, पूर्व विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों को भी पार्टी फंड में चार हजार रुपये जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed