{"_id":"5b517ed94f1c1b49748b5dc8","slug":"jdu-will-support-modi-government-on-no-confidence-motion-said-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर नीतीश का बयान, मोदी सरकार के साथ है जेडीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर नीतीश का बयान, मोदी सरकार के साथ है जेडीयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव पर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि जेडीयू मोदी सरकार का साथ देगी। पटना में जब पत्रकारों ने नीतीश से पूछा कि अविश्वास प्रस्ताव पर आपकी पार्टी किसके साथ है। उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन
Hum log sarkar ke saath hain: Bihar CM Nitish Kumar on being asked JDU's stand on #NoConfidenceMotion in Lok Sabha pic.twitter.com/bOureLgzCL
— ANI (@ANI) July 20, 2018विज्ञापन
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार में भाजपा और जेडीयू का मामला अभी भी फंसा हुआ है। 12 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला चार से पांच हफ्तों के भीतर सामने आ जाएगा। हालांकि लालू यादव को जेल होने और भ्रष्टाचार के कई मामलों में फंसे होने के बाद भी उनके पूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर जेडीयू ने सवाल उठाए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से इस मामले में सफाई मांगी थी।
विज्ञापन