फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU takes out processions across Bihar to caution people against BJP conspiracy

Bihar: 'देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो', जेडीयू के मार्च में लगे नारे, भाजपा पर भड़के ललन सिंह

Tue, 27 Sep 2022 03:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

मार्च में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने सांप्रदायिक विभाजन को तेज करने के लिए एक योजना तैयार की है ताकि आबादी का एक बड़ा वर्ग इसके पक्ष में हो जाए और केंद्र पर शासन करते हुए कुछ भी हासिल किए बिना उसे सत्ता में बनाए रखने में मदद करे। 
 

विज्ञापन
JDU takes out processions across Bihar to caution people against BJP conspiracy
जेडीयू का मार्च - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को राज्य भर में जुलूस निकाला, जिसमें लोगों से भाजपा की सांप्रदायिकता की कथित राजनीति से सावधान रहने का आग्रह किया गया। इस मार्च में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि हमारा एक आंदोलन है जिसका उद्देश्य लोगों को भाजपा की साजिश (साज़िश) के खिलाफ आगाह करना है।

विज्ञापन


पूरे देश में भाजपा उन्माद और तनाव फैला रही: ललन सिंह
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में भाजपा उन्माद और तनाव फैला रही है। विभिन्न समुदायों को आपस में लड़ाना चाहती है ताकी सियासी लाभ मिल सके। भ्रष्टाचार बेरोजगारी, महंगाई पर चर्चा न हो इसलिए यह सब भाजपा कर रही है।
विज्ञापन


मार्च में 'देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो' के लगे नारे
जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगाया। इस दौरान बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीट जीतने का भी ललन सिंह ने दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सांप्रदायिक विभाजन को तेज करने के लिए एक योजना तैयार की: कुशवाहा
मार्च में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा  कि भाजपा ने सांप्रदायिक विभाजन को तेज करने के लिए एक योजना तैयार की है ताकि आबादी का एक बड़ा वर्ग इसके पक्ष में हो जाए और केंद्र पर शासन करते हुए कुछ भी हासिल किए बिना उसे सत्ता में बनाए रखने में मदद करे। 


मार्च की शुरुआत पटना उच्च न्यायालय परिसर के पास स्थापित उनकी प्रतिमा पर बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई, जहां से जद (यू) के हजारों कार्यकर्ता लगभग दो किलोमीटर दूर ऐतिहासिक गांधी मैदान तक चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed