{"_id":"58e1ebbf4f1c1bf5465b4c98","slug":"jdu-suspends-suryadeo-singh-from-party-after-he-was-arrested-in-sasaram-shooting-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासाराम हत्याकांड मामलाः JDU ने सूर्यदेव सिंह को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासाराम हत्याकांड मामलाः JDU ने सूर्यदेव सिंह को पार्टी से निकाला
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासाराम हत्याकांड मामले में JDU नेता सूर्यदेव सिंह व पत्नी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूर्यदेव सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भी उनसे नाता तोड़ते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया। भूमि विवाद को लेकर बिहार के सासाराम जिले के तेंदुनी गांव में एक पूर्व विधायक और उसके सहयोगियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक आठ साल की बच्ची की मौत हुई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
रोहतास के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि बिक्रमगंज विधानसभा से पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उनके सहयोगियों ने बिक्रमगंज पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले तेंदुनी गांव में जमीन के एक विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी की।
विज्ञापन
इस मामले में सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक के घर से तीन राइफलें और सात राउंड कारतूस बरामद हए थे। मारी गई बच्ची की पहचान शहला खातून के रूप में हुई है। वहीं चार अन्य घायलों में छोटे सिंह (40), साहिल कुमार (4), प्रकाश कुमार (9) और अमर सिंह का एक चार साल का बच्चा शामिल है। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
#Flash JDU suspends Suryadeo Singh from party after he was arrested in Sasaram shooting incident yesterday
— ANI (@ANI_news) April 3, 2017