{"_id":"758e59e065ecd2dea48ab60e8f9de542","slug":"jdu-support-aap-in-delhi-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव में 'आप' का समर्थन करेगी 'जदयू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव में 'आप' का समर्थन करेगी 'जदयू'
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Wed, 28 Jan 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के तमाम विरोध को दरकिनार कर जनता दल यूनाईटेड का झुकाव आप पार्टी की तरफ हुआ है। जदयू ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल यानि कि आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी के विहार प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया। हालांकि पार्टी का एक धड़ा इसके विरोध में है।
विज्ञापन
मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की घोषणा की। वहीं दूसरी ओर आप पार्टी को समर्थन देने पर पार्टी का एक धड़ा नाखुश है।
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि दिल्ली चुनाव में आप पार्टी को समर्थन देने का प्रस्ताव पार्टी फोरम में आया है। इस पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन