फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU spokesperson said, tejpratap has called me Mahishasur

बिहार: जदयू-राजद में वार-पलटवार, नीरज ने कहा- शूर्पनखा कहने पर आपत्ति, मुझे भी तो महिषासुर कहा था

Mon, 07 Jan 2019 01:02 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
JDU spokesperson said, tejpratap has called me Mahishasur
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और राजद के तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती - फोटो : social media

बिहार में लालू पुत्रों के मिलन पर जदयू प्रवक्ता नीरज की टिप्पणी के बाद सियासत गर्मा गई है। नीरज के राम-भरत मिलाप वाली ट्वीट में मीसा भारती को शूर्पनखा कहने के बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप ने जदयू प्रवक्ता पर जमकर हमला बोला, वहीं नीरज ने भी कड़वा जवाब दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



जदयू प्रवक्ता नीरज ने सोमवार को कहा कि तेजप्रताप ने भी वर्ष 2017 में अपनी मां राबड़ी देवी को मां दुर्गा बताते हुए मुझे महिषासुर कहा था और मेरा वध करने की बात कही थी। आज मैंने आइना दिखाया, तो मिर्ची लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने लगातार कविता के अंदाज में लगातार ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि ‘हर रात मनती है, उनकी दीवाली की तरह, मैंने एक दीप जलाए, तो वे बुरा मान गए।’ 




नीरज के इस ट्वीट के बाद शुरू हुई थी रार

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी और तेजप्रताप यादव की मुलाकात पर चुटकी ली थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि भरतमिलाप' में भरत पूरे परिवार के साथ जंगल मे राम को वापस लाने गए थे.परन्तु आज की स्थिति उलट है..आज न केवल छोटा भाई सत्ता पर काबिज है, बल्कि बड़े भाई को वन-वन घूमने को बाध्य किया गया। 'शूर्पणखा'  को एक क्षेत्र के मालिक बनाने पर भी कोई राजी नही.!!

उनकी इसी ट्वीट पर तेजप्रताप ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि नीतीश कुमार अनाप—शनाप बकने वाले नेताओं को काबू में रखें, वरना उनपर केस कर देंगे। उन्होंने कहा था कि जदयू अपनी हार के डर से घबराई हुई है। इस बार सबका चुनाव में सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed