फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu seeks proof of bangladesi intrusion in seemanchal bihar bjp minister ramsurat rai

वार-पलटवार: घुसपैठियों पर आपस में उलझे भाजपा-जदयू के नेता, मंत्री बोले- सीमांचल के मंदिर, मठ पर कब्जा कर रहे घुसपैठिए, जेडीयू ने मांगा प्रमाण

Thu, 16 Sep 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 02:53 PM IST
सार

भाजपा कोटे से आने वाले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा 'सीमांचल में बड़ी संख्या में घुसपैठ जारी है। मंदिर, मठ, भूदान की जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। इस पर जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर मंत्री इसका प्रमाण देते हैं, तो जदयू धक्का मारकर घुसपैठियों को उस इलाकों से बाहर कर देगी।
 

विज्ञापन
jdu seeks proof of bangladesi intrusion in seemanchal bihar bjp minister ramsurat rai
रामसूरत राय, केंद्रीय मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में घुसपैठ को लेकर सत्ताधारी दल जेडीयू और भाजपा एक बार फिर आमने-सामने हैं। भाजपा और जदयू के नेता घुसपैठियों पर आपस में उलझ गए हैं। घुसपैठ को भाजपा बिहार के सीमांचल इलाकों की समस्या बताती है, तो वहीं जदयू के MLC गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा से आने वाले मंत्री से घुसपैठ का प्रमाण पत्र मांगा है। भाजपा से आने वाले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा- 'सीमांचल में बड़ी संख्या में घुसपैठ हो रहा है। मंदिर, मठ, भूदान की जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। इनकी मदद विदेशी फंडिंग के जरिए की जा रही है।'

विज्ञापन


वहीं, इस बयान पर जनता दल यूनाइटेड नेता गुलाम रसूल बलियावी ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के बयान आधारहीन हैं, सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने रामसूरत राय से घुसपैठियों के आने के बारे में प्रमाण देने की मांग की। अगर मंत्री इसका प्रमाण देते हैं, तो जदयू धक्का मारकर घुसपैठियों को उस इलाकों से बाहर कर देगी।
विज्ञापन


सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा बड़ा
सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है, विधानसभा में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठने के बावजूद  पर राज्य सरकार की तरफ से कभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीमांचल में घुसपैठ की वजह से एक खास समुदाय के लोगों की आबादी तेजी से बढ़ी है। भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती तो रही है, लेकिन सरकार में रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर सकी है। JDU हमेशा से ही इसे नकारती रही है।बता दें कि, सीमांचल में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया , समेत कई  जिले आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed