फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Party: JDU National Executive meeting in Delhi today, CM Nitish Kumar, Assembly elections, NDA, BJP

Nitish Kumar: आज दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सीएम नीतीश कुमार ले सकते हैं बड़ा फैसला

Sat, 29 Jun 2024 07:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Jun 2024 07:23 AM IST
सार

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं। बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी हो सकता है।

विज्ञापन
JDU Party: JDU National Executive meeting in Delhi today, CM Nitish Kumar, Assembly elections, NDA, BJP
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हो रही है। सीएम नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं। बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी हो सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से चौंका सकते हैं। जदयू सूत्रों की माने तो आज सुबह 10.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आज सुबह 11.30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। 

विज्ञापन

 

तीन दिवसीय दौरे लिए दिल्ली गए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव पर सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो जदयू इस बाद भाजपा के बराबर सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवाद उतरना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था। 

 

इस बार 12 लोकसभा सीटें जदयू के खाते में

सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू की ओर से इनके दो सांसद इस बार मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री और रामनाथ ठाकुर काे केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह पहली बार हुआ जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इससे पहले 2021 में आरसीपी सिंह अकेले ही मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अभी ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बनाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed