फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Names MLC Candidates for Patna, Tirhut, Saran Darbhanga MLC Election Nitish Kumar Patna Bihar Bihar News

बिहार एमएलसी चुनाव: अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?

Wed, 23 Sep 2026 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद् चुनाव की घोषणा होने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिस सीट को लेकर घमासान मचा था, उस पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। चार सीटों पर जनता दल यूनाईटेड ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आइये जानते हैं किन्हें-कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन
JDU Names MLC Candidates for Patna, Tirhut, Saran Darbhanga MLC Election Nitish Kumar Patna Bihar Bihar News
बिहार विधान परिषद् चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी अधिसूचना में चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। जदयू की ओर से जारी सूची के मुताबिक पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा जदयू के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


सबसे चर्चित सीट पर अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज पर भरोसा
सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक निर्वाचन की सीट है। यहां पर जदयू के ही दो नेताओं के बीच सियासी दंगल जारी है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह इस सीट से एमएलसी नीरज कुमार का विरोध कर रहे थे। उन्होंने नीरज कुमार की हार तक दावा कर दिया था। अनंत सिंह नहीं चाहते थे कि नीरज को टिकट मिले। उन्होंने नीरज पर कई गंभीर आरोप तक लगाए थे। नीरज कुमार ने भी जवाब में अनंत सिंह पर हमला बोला था। काफी दिनों से दोनों के बीच घमासान चल रहा था। लेकिन, दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुद्दे पर भी बातचीत हुई। इसके बाद अनंत सिंह और नीरज कुमार को एक दूसरे पर आरोप लगाने से रोका गया। आज सारे विवादों को दरकिनार करते हुए आलाकमान ने नीरज कुमार पर फिर से भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed