{"_id":"65a149f016f24f0df00b9840","slug":"jdu-minister-ashok-chaudhary-targeted-smriti-irani-said-smriti-irani-s-cr-will-also-be-written-by-lord-ram-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashok Chaudhary : नीतीश सरकार के मंत्री बोले- स्मृति ईरानी का भी CR भगवान राम लिखेंगे, वह हमारा नहीं लिख सकतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashok Chaudhary : नीतीश सरकार के मंत्री बोले- स्मृति ईरानी का भी CR भगवान राम लिखेंगे, वह हमारा नहीं लिख सकतीं
Fri, 12 Jan 2024 07:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:47 PM IST
सार
Bihar : स्मृति ईरानी से तो हमको सीआर लिखवाना नहीं है। स्मृति ईरानी हम लोगों का सीआर लिखेंगी नहीं। हम लोगों का सीआर लिखना होगा तो भगवान राम ऊपर में लिखेंगे और स्मृति ईरानी का भी ऊपर में ही लिखाएगा।
विज्ञापन
जदयू के मंत्री अशोक चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के जदयू मंत्री अशोक चौधरी ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए जमकर हमला किया। अशोक चौधरी ने कहा कि स्मृति ईरानी से तो हमको सीआर लिखवाना नहीं है। स्मृति ईरानी हम लोगों का सीआर लिखेंगी नहीं। हम लोगों का सीआर लिखना होगा तो भगवान राम ऊपर में लिखेंगे। स्मृति ईरानी का भी ऊपर में ही लिखाएगा।
विज्ञापन
जब धर्म संसद के शंकराचार्य लोग ही दे रहे हैं चुनौती
अशोक चौधरी ने श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि हम क्या चुनौती देंगे जब धर्म संसद के शंकराचार्य लोग ही चुनौती दे रहे हैं कि अर्ध निर्मित में ही प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन सारे सवालों का जवाब वह लोग दें (भाजपा) जो हिंदुइज्म का पेटेंट लिए हुए हैं कि हमारे पास ही भगवान् श्री राम का पेटेंट है। अशोक चौधरी ने कहा कि आचार्य के प्रश्नों का उत्तर वही लोग (भाजपा) देंगे।
विज्ञापन
इस सवाल पर बिफरे जदयू के मंत्री
उन्होंने कहा कि वेद सम्मत और शास्त्र सम्मत जो प्रश्न उठाए जा रहे हैं उन प्रश्नों का जवाब वही लोग (भाजपा) ना दें। अयोध्या जाने के सवाल पर अशोक चौधरी विफर पड़े। अशोक चौधरी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे तो हम भगवान राम के भक्त हैं और नहीं जाएंगे तो क्या हम भगवान राम के भक्त नहीं हैं? मैं तो रोज घर में पूजा करता हूं।
विज्ञापन