फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU leader Vijay Chaudhary explains the role of CM Nitish Kumar in India alliance; PM post, opposition unity

Opposition INDIA : 'विपक्ष से पीएम का चेहरा तय नहीं, चुनाव बाद होगा', जदयू ने सीएम नीतीश की भूमिका बताई

Sun, 24 Dec 2023 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Dec 2023 04:07 PM IST
सार

रैली के सवाल पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यूपी और झारखंड में सीएम नीतीश कुमार की रैली होगी। अच्छी और बड़ी रैली होगी। देश में आम चुनाव होने वाले हैं, नीतीश कुमार अलग-अलग जगह जाएंगे और वहां सभा करेंगे। 

विज्ञापन
JDU leader Vijay Chaudhary explains the role of CM Nitish Kumar in India alliance; PM post, opposition unity
सीएम नीतीश कुमार के मंत्री विजय चौधरी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल (यूनाईटेड) के वरीय नेता और बिहार सरकार ने मंत्री विजय चौधरी ने इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका बताई है। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विजय चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन को संगठित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे विपक्ष की एकता की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को संगठित करने की भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस पर कोई बात नहीं होगी। सब लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। चुनाव के बाद यह तय होगा कि प्रधानमंत्री पद के चेहरा किसे बनाया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह चाहते हैं देश का इतिहास बदलने वालों के खिलाफ सब लोग एकजुट होकर लड़ें।
विज्ञापन


यूपी और झारखंड में सीएम नीतीश कुमार की रैली होगी
उत्तर प्रदेश में रैली के सवाल पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यूपी और झारखंड में सीएम नीतीश कुमार की रैली होगी। अच्छी और बड़ी रैली होगी। देश में आम चुनाव होने वाले हैं, नीतीश कुमार अलग-अलग जगह जाएंगे और सभाओं में शामिल होंगे ही। आने वाला साल और समय जदयू के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 2024 में लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव है। आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर बात जरूर होगी। देश के हर राज्य से अब जातीय गणना की मांग हो रही है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है पर, वहां भी जातीय और आर्थिक गणना कराने की मांग हो ही है। 
विज्ञापन


भाजपा वाले राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव का मुद्दा बना रहे हैं
तीन राज्य में कांग्रेस की हार पर कहा कि अगर इन तीन राज्यों में इंडी गठबंधन के सभी घटक दल शामिल होते तो परिणाम कुछ और सकता था। यह हर कोई समझ रहा है। राजनीति में लोगों के मतदान करने का तरीका सिर्फ गणित पर आधारित नहीं होता है। वह माहौल और एक तरह मनोवैज्ञानिक तरीके से भी होता है। अभी भाजपा वाले राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव का मुद्दा बना रहे हैं लेकिन राम मंदिर का मुद्दा राजनीतिक कैसे हो सकता है। यह तो आस्था का विषय है। इस पर तो हर वर्ग का हक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed