फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU leader Ajay Alok on Prashant Kishor is Coronavirus, this man is not trustworthy

जेडीयू नेता ने प्रशांत किशोर को बताया 'कोरोनावायरस', कहा- यह आदमी भरोसेमंद नहीं

Wed, 29 Jan 2020 12:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 29 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
JDU leader Ajay Alok on Prashant Kishor is Coronavirus, this man is not trustworthy
अजय आलोक और प्रशांत किशोर - फोटो : Twitter

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर झूठ बोलने का आरोप लगाने के बाद प्रशांत किशोर पर जेडीयू हमलावर हो गई है। पार्टी के प्रवक्ता रहे डॉ अजय आलोक ने कहा कि प्रशांत किशोर भरोसेमंद नहीं है।

विज्ञापन


अजय आलोक ने कहा कि प्रशांत किशोर आम आदमी पार्टी के लिए काम करते हैं, राहुल गांधी से बात करते हैं और ममता दीदी के साथ बैठते हैं। कौन उस पर भरोसा करेगा? हमें खुशी है कि यह 'कोरोनोवायरस' हमें छोड़ रहा है। वह जहां चाहे वहां जा सकता है।
विज्ञापन

 


प्रशांत किशोर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजय आलोक ने लिखा कि अरे नीतीश कुमार का गिराव देखने का सपना देखते देखते लालू जी होतवार जेल पहुंच गए भई, आप कहां जाओगे? राजनीतिक विश्वसनीयता कहां है आपकी? कांग्रेस, आप, शिवसेना, टीएमसी, डीएमके? कोई तो बताओ? नीतीश जी को बहुत काम हैं भई तुमसे रंग मिलाने के अलावा, वैसे भी अपना कद देखकर बोलना चाहिए।


 


एक अन्य ट्वीट में अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भी बोलेंगे! खैर हम इंतजार करेंगे आपका, लेकिन किससे पूछ के बोलेंगे राहुल गांधी या केजरीवाल या फिर दीदी? बता दीजिए अच्छा ही रहेगा! वैसे प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण करवाया था या नहीं?

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के संबंध में पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर कोई ट्वीट कर रहा है, तो करे। जब तक कोई पार्टी में रहना चाहेगा, तब तक वह रहेगा। और जब वह जाना चाहेगा, तो जा सकता है। 


अमित शाह के कहने पर पार्टी में लाए: नीतीश कुमार 
नीतीश ने कहा था कि अमित शाह के कहने पर ही प्रशांत किशोर को पार्टी में लेकर आए थे। अमित शाह ने कहा था कि प्रशांत को पार्टी में शामिल कर लीजिए। अब अगर उन्हें जदयू के साथ रहना है, तो पार्टी की नीति और सिद्धांतों के मुताबिक ही चलना पड़ेगा। बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले कई दिनों से संशोधित नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। 

प्रशांत किशोर का जवाब 
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया- आप (नीतीश) मुझे पार्टी में क्यों और कैसे लाए, इस पर इतना गिरा हुआ झूठ बोल रहे हैं। यह आपकी बेहद खराब कोशिश है, मुझे अपने रंग में रंगने की। अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यह भरोसा करेगा कि अभी भी आपमें इतनी हिम्मत है कि अमित शाह द्वारा भेजे गए आदमी की बात न सुनें?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed