{"_id":"570441e34f1c1b2e39c811a6","slug":"jdu-demand-special-assistance-to-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शराबबंदी के बाद जदयू ने मांगी गुजरात जैसी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शराबबंदी के बाद जदयू ने मांगी गुजरात जैसी सहायता
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 06 Apr 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबबंदी का बिहार में चौतरफा स्वागत हो रहा है। खासतौर पर महिलाएं नीतीश कुमार को धन्यवाद दे रही हैं। इधर, विपक्ष ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इस बीच, सत्ताधारी दल जदयू ने केंद्र से गुजरात की तरह ही बिहार को भी विशेष सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि नीतीश जी ने जो कहा, वो किया है। अब केंद्र की यह जिम्मेदारी बनती है कि शराब पर पाबंदी से होने वाले टैक्स की कमी की भरपाई के लिए बिहार को उसी तरह की विशेष सहायता दे, जैसी वह गुजरात को 1960 से ही देती आ रही है।
विज्ञापन
इधर शराबबंदी का श्रेय लेने की होड़ भी मच गई है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इसे विपक्ष के दबाव में आकर लिया गया सरकारी फैसला बताया है।
विज्ञापन