फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jd(u) try to break bjp mla says bihar bjp president mangal pandey

'भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही जदयू'

Sat, 15 Jun 2013 12:10 AM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sat, 15 Jun 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
jd(u) try to break bjp mla says bihar bjp president mangal pandey

अलग होने की राह पर बढ़ चुके भाजपा और जदयू के बीच तनातनी जारी है।

विज्ञापन


अब भाजपा ने बिहार में नीतीश सरकार को बचाने के लिए जदयू पर उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा कि कई पार्टी विधायकों ने बताया है कि जदयू नेताओं ने उनसे संपर्क साधा है।

इधर भाजपा ने जदयू पर 23 जून को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा कि राजनाथ सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था, इसके लिए मिलर स्कूल के मैदान में कार्यक्रम रखने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन राज्य के शिक्षा विभाग ने इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में जदयू ने भी इसी स्कूल के मैदान में अपनी अधिकार रैली की थी। राजनाथ के कार्यक्रम के लिए अब नई जगह चुनी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed