फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JD-U captures both Rajya Sabha seats

राज्यसभा की दोनों सीटों पर जदयू का कब्जा

Fri, 20 Jun 2014 07:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
JD-U captures both Rajya Sabha seats

बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में जदयू के दोनों आधिकारिक उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है।

विज्ञापन

जदयू के गुलाम रसूल बलियाबी और पवन वर्मा को 122 मत मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार साबिर अली और अनिल शर्मा को केवल 108 वोट ही मिल पाए।

बिहार विधानसभा में कुल 232 विधायक हैं, जिनमें से कुल 230 ने वोट डाले। भाजपा के रामेश्वर चौरसिया विदेश में होने के कारण वोट नहीं दे पाए, वहीं राजद के केदारनाथ सिंह एक मामले में फरार होने के कारण वोट देने नहीं आए।

परिणाम आने से पहले चर्चा रही कि जदयू के करीब 16 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, जबकि राजद और कांग्रेस के दो-दो विधायकों ने पाला बदला है।

लालू के साथ से नीतिश के उम्मीदवार जीते

साबिर अली हार गए चुनाव

JD-U captures both Rajya Sabha seats

गौरतलब है कि इस चुनाव में राजद ने जदयू के दोनों उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा ने जदयू के बागियों के समर्थन से उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने का फैसला लिया था।

इस वजह से यह उपचुनाव दिलचस्प हो गया था। परिणाम के बाद बागी गुट के नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि लालू प्रसाद के कहने पर ही उन्होंने साबिर अली को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन लालू ने धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि लालू ने विश्वासघात की सभी हदें पार कर ली हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed