फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jap supremo Pappu Yadav gave controversial statement in Bihar, used abusive words for leaders

Bihar News: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के फिर बिगड़े बोल, नेताओं के लिए इस्तेमाल किए अपशब्द

Sun, 19 Mar 2023 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Mar 2023 07:10 PM IST
सार

पप्पू यादव बीते दिन मधेपुरा जिला में बिहारीगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख की हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई विवादित बातें कही।

विज्ञापन
Jap supremo Pappu Yadav gave controversial statement in Bihar, used abusive words for leaders
तेजस्वी यादव से पप्पू यादव ने मांगा इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मधेपुरा के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) सुप्रीमों पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयानबाजी की है। उन्होंने नेताओं को कुत्ता बताते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो जेल में घुस कर अपराधियों को मारा जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि पप्पू यादव बीते दिन मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत बिहारीगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख की हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई विवादित बातें कही।
विज्ञापन


शनिवार को दिनदहाड़े बिहारीगंज के पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार यादव की गोली मारकर किया हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में लोगों ने मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया था। इसके बाद उदाकिशुंगज एसडीपीओ सतीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। मालूम हो कि पूर्व प्रमुख की हत्या बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगांमा चौक पर उस वक्त की गई जब वे अपनी गिट्टी-बालू की दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों को से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उनको न्याय दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed