फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Janta parivar in a big trouble before election

चुनाव से पहले जनता परिवार के महाविलय पर 'महासंकट'

Mon, 18 May 2015 03:00 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
Janta parivar in a big trouble before election

जनता परिवार के छह दलों के विलय की जोरशोर से शुरू हुई मुहिम अचानक खटाई में पड़ती दिख रही है। विलय की घोषणा होने और मुलायम सिंह यादव को परिवार का नया मुखिया तय करने के बावजूद सपा बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व जदयू और राजद के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद में हस्तक्षेप के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि दोनों ही दल चाहते हैं कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह बीच बचाव कर सीट बंटवारे का कोई फार्मूला तय करें। इसके लिए मुलायम पर जल्द बैठक बुलाने का लगातार दबाव भी डाला जा रहा है। दरअसल विलय पर खुद सपा में अंदरखाने मतभेद के बाद मुलायम ने जदयू-राजद के विवाद से दूरी बना ली है।
विज्ञापन


सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बीते दिनों पटना में विधानसभा चुनाव से पूर्व जनता परिवार के विलय की संभावना से ही साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में इन दोनों दलों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना लगातार क्षीण होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनुहार के बावजूद बीच बचाव को तैयार नहीं मुलायम सिंह

Janta parivar in a big trouble before election

जदयू और राजद सीटों के बंटवारे के सवाल पर आमने सामने आ गए हैं। राजद ने जहां 243 में से 145 सीटों पर दावा ठोका है, वहीं नाराज नीतीश कुमार ने कहा है कि राजद सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।

मिलकर बिछड़ना समाजवादियों का पुराना शगल रहा है। इस बार लगता है कि समाजवादी कुनबा मिलने से पहले ही बिछड़ने के लिए बेकरार है। बिहार में चुनाव का बिगुल बजने से पूर्व ही सीटों के बंटवारे के सवाल पर राजद और जदयू आमने सामने हैं।

जनता परिवार का मुखिया चुने गए सपा प्रमुख विवाद को टालने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। जदयू के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक दोनों दलों की ओर से सपा प्रमुख से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया, मगर सकारात्मक जवाब नहीं आया।

शरद यादव की पहल पर जनता परिवार के विलय की अनौपचारिक घोषणा तो हो गई, मगर सपा के कई नेताओं ने अंदरखाने विलय पर असहमति जाहिर की है।

राजद से निकाले गए पप्पू यादव ने बनाया नया मोर्चा

Janta parivar in a big trouble before election

बिहार के माधेपुरा से लोकसभा सांसद और पूर्व राजद नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को जन क्रांति अधिकार मोर्चा बनाने का ऐलान किया। पप्पू का कहना है कि उनका मोर्चा बिहार के मतदाताओं को मजबूत तीसरा विकल्प मुहैया कराएगा। पप्पू को 7 मई को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लालू प्रसाद यादव ने राजद से निकाल दिया था।

इस पर जेडीयू महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि बेवजह की बयानबाजी से चुनाव पूर्व गठबंधन पर कयास लगाने का मौका मिल रहा है। हालांकि बिहार में चुनाव से पूर्व राजद-जदयू का गठबंधन बनना और इस गठबंधन का कांग्रेस और वामदलों से तालमेल होना तय है। खुद सपा प्रमुख मुलायम और वरिष्ठ नेता बैठ कर विवाद खत्म करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed