फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jan Adhikar Party leaders on hunger strike demanding the release of Pappu Yadav

बिहार: पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल बैठे जाप नेता

Wed, 21 Jul 2021 08:48 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अजय सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 08:48 AM IST
सार

पूर्व सांसद पप्पू यादव को 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में 11 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Jan Adhikar Party leaders on hunger strike demanding the release of Pappu Yadav
पूर्व सांसद पप्पू यादव - फोटो : social media

विस्तार

 जन अधिकार पार्टी (जाप) के नेता पप्पू यादव की रिहाई सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पार्टी के अन्य नेताओं ने सोमवार को राज्यव्यापी भूख हड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई और बढ़ती महंगाई सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आयोजित इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव द्वारा बिहार सरकार की नाकामियों को उजागर किए जाने से घबराकर राज्य सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कीमतें बढ़ने के हर तर्क मौजूद हैं, मगर उन्हें रोकने का एक भी उपाय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाप की पांच सूत्री मांगों में पप्पू यादव की रिहाई, बढ़ती महंगाई पर रोक, बाढ़ प्रभावितों के लिए पर्याप्त राहत कार्य , ओबीसी आरक्षण को जारी रखना और सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है ।

गौरतलब है कि पप्पू यादव को 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में 11 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed