{"_id":"65953dcc40abb57b110f810c","slug":"jamui-pregnant-wife-strangled-to-death-for-bike-dowry-death-bihar-police-bihar-dowry-cases-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दहेज में बाइक के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या की; पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दहेज में बाइक के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या की; पुलिस मामले की जांच में जुटी
Wed, 03 Jan 2024 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 03 Jan 2024 04:28 PM IST
सार
Murdered Wife For Bike: जमुई से मोटरसाइकिल न मिलने पर पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी पति हत्या करने के फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतका सुनीता हेम्ब्रम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के जमुई में बाइक के लिए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। यह घटना गरही थाना क्षेत्र के दीपाकरहर गांव में बुधवार को घटी। घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी गरही थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान गरही थाना क्षेत्र के दीपाकरहर निवासी छोटू हांसदा की पत्नी सुनीता हेंब्रम (22) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले दीपाकरहर निवासी छोटू हांसदा की शादी गिरिडीह जिले के लोकायन थाना अंतर्गत बाराटांड़ गांव निवासी सुनीता हेंब्रम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कई बार सुनीता के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने मारपीट की थी। बाइक को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होते रहता था। इसी बीच बाइक न मिलने से नाराज पति ने बुधवार को अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका के चाचा धनेश्वर मरांडी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति छोटू हांसदा दहेज में एक बाइक की मांग कर रहा था। बाइक न दे पाने पर कई बार सुनीता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि इसको लेकर बैठक कर मामले को निपटाने का प्रयास भी किया गया। इसके बावजूद उसके पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, घटना को लेकर गरही थाने के अवर निरीक्षक राजाराम शर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही।