फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jagdanand Singh will file nomination for the post of RJD state president

Bihar News: लालू के करीबी जगदानंद सिंह आज करेंगे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, दूसरी बार बनेंगे प्रदेशाध्यक्ष?

Mon, 19 Sep 2022 11:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 11:29 PM IST
सार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ में जगदानंद सिंह ने लंबी राजनीति की है। दोनों अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।

विज्ञापन
Jagdanand Singh will file nomination for the post of RJD state president
बिहार प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन होंगे। दूसरी बार लाल-तेजस्वी की पार्टी की कमान जगदानंद सिंह को सौंपी जाएगी। सिंह सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।19 सितंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन होगा। राज्य परिषद की बैठक में 21 सितंबर को जगदानंद सिंह के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ में जगदानंद सिंह ने लंबी राजनीति की है। दोनों अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं। साथ ही जगदानंद सिंह ने 2020 विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक मजबूती दी और उनके नेतृत्व में पार्टी ने अच्छी जीत हासिल की है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पहली पसंद वह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हैं। उन्हें पार्टी एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही हैं।
विज्ञापन


लालू सरकार में रह चुके हैं मंत्री
लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री रह चुके जगदानंद सिंह अनुशासन के कड़े माने जाते है। उनका सख्त अंदाज हमेशा चर्चाओं में रहता है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के विश्वस्त रहे जगदानंद सिंह को पिछले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस दौरान खुद जगदानंद ने पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे खुद के बेटे सुधाकर सिंह के खिलाफ कैंपेन चलाया था। माना जाता है कि पिता की वजह से सुधाकर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में आरजेडी में शामिल होकर सुधाकर सिंह ने 2020 का विधान सभा चुनाव जीता और रामगढ़ से चुनाव जीतने के बाद नई सरकार में कृषि मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे
लालू यादव पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए हमेशा जगदानंद सिंह के कायल रहे हैं। जगदानंद सिंह ने भी जनता दल टूटने से लेकर आरजेडी बनने तक लालू यादव का साथ दिया है। कभी उन्होंने लालू का दामन नहीं छोड़ा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed