{"_id":"5fd8922e92cbc5686303c7d7","slug":"jagdanand-singh-says-cm-nitish-kumar-does-not-become-cm-by-honest-way-so-criminals-have-also-become-fearless","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं सीएम नीतीश, इसलिए अपराधी भी हो गए हैं बेखौफः जगदानंद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं सीएम नीतीश, इसलिए अपराधी भी हो गए हैं बेखौफः जगदानंद सिंह
Tue, 15 Dec 2020 04:21 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह
- फोटो : ANI
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं इसके कारण ही अपराधियों में प्रशासन का खौफ नहीं है। अपराधी हर रोज वारदात को अंजाम दे रहें हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार के अपराधियों के बीच भी चर्चा है कि नीतीश कुमार चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं। उनकी कुर्सी में कोई ताकत नहीं है और जहां ताकत नहीं होती वहां अपराध बेलगाम होता है। जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि अपराधियों को छोड़िए इनके खुद के अधिकारी भी नहीं डरते हैं और खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार में किसानों की स्थिति पर भी दिया जवाब
नए कृषि कानून पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बड़े गर्व से कहते हैं कि जो अब हो रहा है कि उसको मैंने तो छह साल पहले ही कर दिया था। उन्होंने कहा कि सामान्य किसानों की आय प्रति माह 15 हजार हैं, लेकिन बिहार में तीन हजार है। बिहार में किसानों की आर्थिक बहुत ही अधिक खराब हो गई है। लेकिन इसकी चिंता सरकार को नहीं है।
विज्ञापन