फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   International Yoga Day: JDU distanced itself from celebrations done by BJP Minister in Bihar

बिहार : योग दिवस पर एनडीए में दरार, जदयू ने कार्यक्रम से किया किनारा

Thu, 21 Jun 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 21 Jun 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: JDU distanced itself from celebrations done by BJP Minister in Bihar
योग करते सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव

भारत सहित पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार ने खुद को इससे दूर रखा। इतना ही नहीं योग दिवस पर बिहार में सरकार बंटी दिखी। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित योग समारोह में जदयू के कोई मंत्री या नेता नहीं दिखे। इसके पहले भाजपा नेता लोगों से अपील करते रहे कि वे इस दिन एक साथ मिलकर योग करें। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि सभी को योग करने की जरूरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जन-जन तक पहुंचाया है। इसमें सभी लोगों को साथ आने की जरूरत है। 

विज्ञापन


जदयू द्वारा योग दिवस में हिस्सा ना लेने पर उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'यहां जदयू के होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मैं यहां उपस्थित एक दर्जन लोगों को जानता हूं जो जदयू से हैं। क्या राजद और जदयू से संबंधित लोग योग नहीं करते हैं? यह जरूरी नहीं है कि हर कोई यहां आकर योग करे।'
विज्ञापन


पहली बार जदयू ने योग शिविर से खुद को किनारा नहीं किया है। जदयू ने पिछले साल भी इससे दूरी बनाए रखी थी। तीन साल से वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहा। लेकिन इस बार बिहार में एनडीए की सरकार है और भाजपा-जदयू एकसाथ सरकार में शामिल हैं। इसके बावजूद जदयू ने इस कार्यक्रम में भाजपा का साथ नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है, 'योग घर के अंदर भी किया जाता है और इसे किसी के भाग लेने से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'लोग अपने घरों में भी योगा करते हैं। योग भारत की संस्कृति का हिस्सा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील की सराहना की जानी चाहिए। हालांकि इसे कहीं भी किया जा सकता है।'

वहीं, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने साथ-साथ हाजीपुर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में एक साथ भाग लिया। दोनों एक ही साथ बैठकर योग किया। बता दें कि हाजीपुर रामविलास पासवान का संसदीय क्षेत्र है। मगर इस मौके पर भी नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के बड़े नेता नदारद दिखे। 

वैसे यह पहली बार नहीं है कि दोनों पार्टियों के बीच अनबन नजर आई है। इससे पहले भी कई बार दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ ठीक ना होने की अटकलें हैं। जिसके बाद कांग्रेस ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने और भाजपा का साथ छोड़ने की नसीहत दी थी। हालांकि सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए नीतीश ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि गठबंधन से कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। हमारा काम लोगों की सेवा करना है, काम करना है और हम उसे करते जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कह दिया था कि अपराध, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed