फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indigo: What did the misbehavior in the plane show that the captain has returned, who is the famous absconder

Indigo: विमान में बदतमीजी-हाथापाई करने वाले ने फोन में क्या दिखाया कि कैप्टन लौट गए, फरार होने वाला नामी कौन

Mon, 09 Jan 2023 09:12 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति कृष्ण बल्लभ नारायण, पटना
कृष्ण बल्लभ नारायण, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 09 Jan 2023 09:12 PM IST
सार

फ्लाइट में नशेड़ियों के उत्पाद केस में 'अमर उजाला’ वह सच सामने ला रहा है, जिसके कारण इंडिगो का केबिन क्रू डर गया। यह डर इतना भारी पड़ा कि उनमें सबसे महत्वपूर्ण शख्स फरार होने में कामयाब रहा। केस में नाम नहीं होने के कारण पुलिस उसे ढूंढ़ भी नहीं रही।

विज्ञापन
Indigo: What did the misbehavior in the plane show that the captain has returned, who is the famous absconder
रात में गदर काटने वाले दो आरोपी थाने तक पहुंचाए गए, तीसरा फरार है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता है...यह कहावत इंडिगो के ताजा केस में साबित हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए कांड के दौरान यह बात आई कि फ्लाइट क्रू प्रयास करता तो न घटना होती और न फजीहत। सोमवार को इंडिगो ने फ्लाइट 6E-6383 में रविवार रात हुई वारदात को झूठा करार देते हुए बयान जारी किया- कोई विवाद नहीं हुआ था। 'अमर उजाला’ वह सच सामने ला रहा है, जिसके कारण इंडिगो का केबिन क्रू डर गया। यह डर इतना भारी पड़ा कि नशे की हालत में रहा एक यात्री पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हत्थे नहीं चढ़ा। और, सबसे बड़ी बात कि केस दर्ज करने में 14 घंटे गुजर गए।

विज्ञापन


पप्पू यादव की पार्टी JAP में राज्य स्तर का नेता है फरार पिंटू
रविवार को जब टेकऑफ के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर आ गई, तब नशेड़ी यात्रियों ने हंगामा शुरू किया। चीखना-चिल्लाना, गालियां, हाथापाई...यह सब होने के बाद भी इंडिगो की ओर से सोमवार सुबह दो लोगों के शराब पीने की सूचना पटना के हवाई अड्डा थाने को दी गई। इसी सूचना पर प्राथमिकी दर्ज हुई। 'अमर उजाला’ ने पूरे वाकये को अपनी आंखों से देखने वाले यात्री से सुना तो एक बात यह भी सामने आई कि नशे में हंगामा कर रहे दो यात्री बार-बार अपनी पहुंच की धौंस दिखा रहे थे। हंगामे के दौरान धौंस की अपुष्ट जानकारी के आधार पर इन्हें जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से जुड़ा बताया जा रहा था। कुछ मीडिया हाउस ने अफवाहों पर खबरें भी चला दीं, लेकिन हमारी पड़ताल जारी रही। तार वैशाली के जदुआ, छोटी मरई जैसे इलाकों के साथ हाजीपुर शहर तक जुड़े। आरोपियों का नाम पता लेने के बाद हमारी पड़ताल वैशाली तक पहुंची। इस पड़ताल में सामने आया कि फरार हुआ शख्स पिंटू उर्फ मनीष वैशाली में एक अस्पताल चलाता है और चर्चित नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) में प्रदेश स्तर का पदाधिकारी है। जो दो युवक सीआईएसएफ की हिरासत से होकर पटना के हवाई अड्डा थाने में लाए गए, वह दोनों पिंटू के ही करीबी हैं। इसमें गिरफ्तार नीतीश कुमार जाप की युवा इकाई से जुड़ा है, लेकिन पार्टी के जिलास्तरीय पदाधिकारी उसके पद के बारे में नहीं बता पा रहे।

विज्ञापन

Indigo: What did the misbehavior in the plane show that the captain has returned, who is the famous absconder
फरार हुए तीसरा शख्स इन दोनों से ज्यादा महत्वपूर्ण, मगर पेपर से हुआ बाहर। - फोटो : अमर उजाला
बड़े नेताओं के साथ तस्वीर से धौंस दिखाई थी
फ्लाइट में केबिन क्रू पर धौंस जमाने के लिए इनमें से एक ने मोबाइल से कैप्टन को तस्वीरें दिखाईं। बताया जाता है कि राजनीति में अच्छी पैठ रखने वाले पिंटू का पप्पू यादव समेत कई दलों के बड़े नेताओं के साथ फोटो है, जिसके आधार पर यह सब धौंस दिखा रहे थे। पड़ताल के क्रम में सामने आया कि दो गिरफ्तार और एक फरार शख्स कुछ दिन पहले गोवा घूमते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। नीतीश के साथ गिरफ्तार रोहित सिंह को भी वैशाली के जदुआ-मरई के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। रोहित को ननिहाल के कारण ज्यादा लोग जानते हैं। रोहित और नीतीश को पिंटू उर्फ मनीष का बेहद करीबी बताया जा रहा है। वैशाली के जाप जिलाध्यक्ष पप्पू ने बहुत पूछे जाने पर कहा कि पिंटू के बारे में राज्य स्तर पर जानकारी मिलेगी। हां, नीतीश को मनीष उर्फ पिंटू के साथ देखा था, हालांकि उसे संगठन में अपने स्तर से कोई पद नहीं दिया है। रोहित को उन्होंने पहचानने से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed