फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian Railways Bihar Special Trains Chhath Festival East Central Railway

Indian Railways: छठ महापर्व का उत्साह, बिहार के लिए 126 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सौगात, भीड़ से ऐसे बचें यात्री

Tue, 14 Nov 2023 07:54 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 14 Nov 2023 07:54 PM IST
सार

भारतीय रेलवे छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 126 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, पुणे आदि स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Railways Bihar Special Trains Chhath Festival East Central Railway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे ने छठ महापर्व के दौरान भीड़ के प्रबंधन के लिए कई विशेष कदम उठाए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर महानगरों से हजारों यात्री लौटकर बिहार के अलग-अलग शहरों में आते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से कई फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन


126 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन
गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और नई दिल्ली से बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए कई खास गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के बयान में कहा गया कि रेलवे की तरफ से अक्तूबर से दिसंबर के दौरान त्योहारी सीजन को देखते हुए लगभग 126 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनें 1500 से अधिक फेरे लगाएंगी। बिहार की राजधानी को रांची और पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ने के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन


वीरेन्द्र कुमार के अनुसार, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सात और यात्री गाड़ियों का बंदोबस्त किया गया है। उन्होंने ट्रेनों का पूरा शेड्यूल भी जारी किया। इन गाड़ियों से ओडिशा के पुरी, महाराष्ट्र के पुणे और नई दिल्ली के आनंदविहार टर्मिनल जैसी बड़ी लोकेशन पर पहुंचा जा सकेगा। पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार, इनके अलावा वंदे भारत, गतिशक्ति स्पेशल और संपूर्ण क्रांति जैसी हाईस्पीड ट्रेनों का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्री सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल निरंतर चौकसी बरत रहे हैं। कुछ संवेदनशील स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवानों की अतिरिक्त तैनाती भी की जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। ट्रेन के आवागमन की जानकारी सहजता से मिल सके इसके लिए स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा का भी इंतजाम किया गया है। रेलवे मेगा माइक का भी उपयोग कर रही है।

स्पेशल ट्रेनों का परिचालन -

गाड़ी संख्या- 02255/02256 आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल; 
  1. 02256 आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर स्पेशल 15.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनस से 15.30 बजे खुलेगी। अगले दिन 14.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। 
  2. वापसी की यात्रा में ट्रेन नंबर- 02255 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 16.11.2023 को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या- 08419/08420 पुरी-जयनगर-पुरी फेस्टिवल स्पेशल:
  1. 08419 पुरी-जयनगर स्पेशल 16.11.2023 को पुरी से 23.30 बजे खुलेगी। दूसरे दिन 19.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।
  2. वापसी की यात्रा में गाड़ी संख्या- 08420 जयनगर-पुरी स्पेशल 17.11.2023 को जयनगर से   23.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 20.10 बजे पुरी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या- 08201/08202 दुर्ग-पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल: 
  1. गाड़ी संख्या- 08201 दुर्ग-पटना स्पेशल 16.11.2023 को दुर्ग से 14.45 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे पटना पहुंचेगी।
  2. वापसी में गाड़ी संख्या- 08202 पटना-दुर्ग स्पेशल 17.11.2023 को पटना से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे दुर्ग (छत्तीसगढ़) पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या-01057 पुणे-दानापुर वन-वे फेस्टिवल स्पेशल: 
  • गाड़ी संख्या- 01057 पुणे-दानापुर वन-वे स्पेशल 15.11.2023 को पुणे से 19.55 बजे खुलेगी। 17.11.2023 को 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या- 01061 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर वन-वे फेस्टिवल स्पेशल:
  • 01061 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर वन-वे स्पेशल 15.11.2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 23.55 बजे खुलेगी। 17.11.2023 को सुबह 07.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या- 09041 सूरत के उधना-से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाएगी। यह वन-वे अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है।
  • गाड़ी संख्या- 09041 उधना-हावड़ा वन-वे स्पेशल 15.11.2023 को उधना से 06.00 बजे रवाना होकर 16.11.2023 को 22.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), गया, सासाराम के रास्ते किया जाएगा।
गाड़ी संख्या-09055 उधना-सहरसा वन-वे अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल:
  • 09055 उधना-सहरसा वन-वे स्पेशल 15.11.2023 को उधना से 22.00 बजे खुलकर 17.11.2023 को   14.50 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी बढ़ाई गई है। रेल सुरक्षा बल और पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की मदद के लिए स्काउट एंड गाइड की भी तैनाती होगी। यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर प्रस्थान समय से कम-से-कम आधे घंटे पहले खड़ा कर दिया जाएगा।

भगदड़ और अफरा-तफरी जैसे अप्रिय हालात से निपटने के लिए अंतिम समय में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाने का निर्देश भी दिया गया है। जिन ट्रेनों में अधिक भीड़ है, इनके प्रस्थान के समय यात्रियों के मदद के लिए रेल सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी खुद प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेंगे।


यात्रा टिकट के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जा रहे हैं। ऑटोमैटिक मशीन से टिकट पाने के लिए एटीवीएम और फैसिलिटेटर जैसे प्रावधान किए गए हैं। टिकट दलालों पर नकेल कसने के लिए कई स्टेशनों के आरक्षण कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। छठव्रतियों के आवागमन की सुविधा के लिए लेवल क्रॉसिंग चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों पर आरपीएफ/जीआरपी/होम गार्ड की तैनाती होगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा और मदद के लिए ट्रेनों के साथ-साथ प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ की अतिरिक्त महिला कॉन्स्टेबलों की टीम 'मेरी सहेली' भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed