फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian origin's doctor fought mayor election

अमेरिकाः भारतीय नेता का भाई मेयर पद के चुनाव में दे रहा कड़ी टक्कर

Wed, 26 Oct 2016 06:20 AM IST
एजेंसी/डेट्रायट
एजेंसी/डेट्रायट Updated Wed, 26 Oct 2016 06:20 AM IST
विज्ञापन
Indian origin's doctor fought mayor election
- फोटो : अमर उजाला

71 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी डॉ. सैयद ताज अमेरिकी राज्य मिशिगन में मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। अगर चुनाव जीत जाते हैं तो वह मिशिगन में मेयर बनने वाले अपने समुदाय के पहले व्यक्ति होंगे। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उन्होंने एक जातीय और धार्मिक गठबंधन बनाया है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि डॉ. सैयद ताज भारतीय राजनेता सैयद शहाबुद्दीन के भाई हैं। शहाबुद्दीन ने अपना कैरियर एक राजनयिक के रूप में शुरू किया था और बाद में वह राजनीति में आ गए और 1979 से 1996 के बीच तीन बार संसद सदस्य रहे। 
विज्ञापन


सैयद ताज का जन्म बिहार के गया में हुआ था। बिहार में स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद वे रांची के सेंट जेवियर कॉलेज पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 1968 में पटना मेडिकल कॉलेज से मेडिकल डिग्री ली। 1982 में वे अपनी पत्नी सोफिया के साथ अमेरिका के मिशिगन चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में जन्मे डा. ताज लड़ रहे केंटन के मेयर का चुनाव

Indian origin's doctor fought mayor election

उन्होंने चार वर्ष पूर्व अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। अब वह डेट्रायट के उपनगर केंटन के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। 

डॉ. ताज ने कहा कि केंटन के नगर प्रशासन में यहां के निवासियों की विविधता प्रतिबिंबित होनी चाहिए और अब समय आ गया है कि यहां का प्रशासन डेमोक्रेट अपने हाथ में लें। केंटन के मेयर पद के लिए चुनाव 8 नवंबर को होना है। 

डॉ. ताज सुपरवाइजर पद के लिए मैदान में हैं। यह पद मेयर के समकक्ष होता है। उन्होंने कहा है कि वह विविधता, पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे पर चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed