{"_id":"64dc9b0ba85459fa3e0f1413","slug":"indian-national-congress-president-mallikarjun-khadge-meeting-with-bihar-congress-leaders-in-delhi-on-issues-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Party : बिहार के तीन दर्जन बड़े कांग्रेसी दिल्ली तलब; कल खरगे मिलेंगे, जानें क्यों यह हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Party : बिहार के तीन दर्जन बड़े कांग्रेसी दिल्ली तलब; कल खरगे मिलेंगे, जानें क्यों यह हलचल
Wed, 16 Aug 2023 03:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:16 PM IST
सार
Bihar News : बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा करते-करते उपज रही कुलबुलाहट के बीच आगे की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी ने राज्य से तीन दर्जन बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इनसे मिलेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी और विपक्षी एकता की एकजुटता में खुद की स्थिति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने पहल कर दी है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अैर राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों के नेताओं से मिलकर 2024 की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसी कड़ी में पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 17 अगस्त को दिल्ली में बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत करीब 35 बड़े नेता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
2024 के चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा
बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के अनुसार यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की गई है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में किस तरह की और क्या क्या समस्याएं हो सकती हैं, कैसे हम लोग अपने और अपने गठबंधन की सीटों को जीत सकें इनसब बातों पर चर्चाएं की जाएगी। भक्त चरण दास ने कहा कि इस बैठक में अभी टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी। लेकिन इतना जरुर कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार अधर में लटका हुआ है। ऐसे में ऐसा संभव है कि बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हो।
विज्ञापन
पार्टी की स्थिति की भी होगी समीक्षा
बैठक के दौरान खरगे बिहार के नेताओं से राज्य में पार्टी की मौजूदा स्थिति और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राज्य में कांग्रेस को फिर से कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश नेताओं को गठबंधन के अन्य दलों से तालमेल बैठाने पर भी चर्चा होगी। पिछले चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में रहते हुए 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें सिर्फ एक किशनगंज पर जीत दर्ज करने में सफल हो पाई थी।
विज्ञापन