फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India Vs Pakistan live match ishan kishan state bihar celebrated score of ishan kishan vs pakistan

Ishan Kishan Vs Pakistan : भारत की लड़खड़ाती पारी को संभालने पर ईशान से बिहार खुश, जानें इस बिहारी के बारे में

Sat, 02 Sep 2023 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Sep 2023 07:14 PM IST
सार

India Pakistan : एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लड़खड़ाती पारी को संभालने वाले ईशान किशन बिहारी हैं। ईशान की हाफ सेंचुरी होते ही बिहार में जश्न होने लगा। पटना में पिता का मोबाइल लगातार बधाइयों से भर गया।

विज्ञापन
India Vs Pakistan live match ishan kishan state bihar celebrated score of ishan kishan vs pakistan
हाफ सेंचुरी मारते ईशान किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का टॉप आर्डर लड़खड़ाया और सौ रनों के पहले चार महत्वपूर्ण विकेट निकल गए तो बिहार के लोगों ने ईशान किशन से उम्मीदें बांध ली। बिहार के लाल ईशान उम्मीदों पर खरे भी उतरे। उन्होंने जैसे ही हाफ सेंचुरी ठोकी और भारतीय टीम को सम्मानजक स्कोर की ओर ले जाने में हार्दिक पांड्या के साथ क्रिज पर जमे दिखे तो हर शॉट पर बिहार में जश्न का माहौल रहा। पटना में ईशान के प्रणव पांडे के मोबाइल पर लगातार बधाइयों के मैसेज आने लगे। 59 के स्कोर पर ईशान के छक्के से तो मानो पूरा बिहार उछल पड़ा। 82 रनों के स्कोर पर ईशान का विकेट गिरा तो सेंचुरी से उनके चूकने पर सभी निराश भी हुए, लेकिन पाकिस्तानी टीम के साथ लड़खड़ाती भारतीय पारी को संभालने पर सभी गौरवान्वित दिखे।

विज्ञापन


शिक्षक ने निकाल दिया था स्कूल से 
ईशान किशन बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने थे। ईशान किशन के बचपन के मित्र यशस्वी सिंह का कहना है कि क्रिकेट के प्रति उनका गजब का जुनून था। उन्होंने कहा कि मैंने ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना दूसरा नहीं देखा। ईशान का क्रिकेट के प्रति अगाध प्रेम की वजह से वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे, और इसी वजह से वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। एक बार उनके शिक्षक ने स्पष्ट रूप से यह कह दिया था कि पढ़ाई और क्रिकेट दोनों एकसाथ नहीं चल सकता है, इसलिए तुम्हें दोनों में से किसी एक को चुनना होगा। तब ईशान ने शिक्षक को जवाब दिया था कि मैं क्रिकेट के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकता हूं। ईशान के इस जवाब की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला
ईशान के संबंध में उनके पिता का कहना है कि ईशान को बचपन से ही क्रिकेट से काफी लगाव था। ईशान के पिता ने बताया कि ईशान 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन बन गये थे। उन्होंने बताया कि ईशान झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए ईशान किशन को 
क्रिकेट के क्षेत्र में ईशान किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यह मूल रूप से बिहार के नवादा जिला के रहने वाले हैं। ईशान किशन प्रसिद्ध डॉक्टर सावित्री शर्मा के पौत्र हैं। ईशान के पिता प्रणव पांडेय और मां सुचित्रा सिन्हा हैं। ईशान ने DPS पटना से स्कूलिंग और पटना कॉमर्स कॉलेज से स्नातक किया। ईशान बचपन से ही अपने परिवार के साथ पटना के बेली रोड स्थित आशियाना में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed