फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India news: mos for home affairs nityanand rai described lathi wala loktantra in bihar nitish kumar government

BJP News : नित्यानंद राय बोले- बिहार में नीतीश सरकार ने लाठी वाला लोकतंत्र दिखाया, भाजपा इससे डरेगी नहीं

Fri, 14 Jul 2023 12:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

Nityanand Rai : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में गुरुवार को भाजपा नेताओं पर बेहिसाब लाठीचार्ज और अपने एक नेता की मौत के बाद कहा कि नीतीश सरकार ने लाठी वाला लोकतंत्र दिखाया है। ममता-कांग्रेस यह दिखा चुकी। भाजपा इससे डरेगी नहीं।

विज्ञापन
India news: mos for home affairs nityanand rai described lathi wala loktantra in bihar nitish kumar government
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो कांग्रेस करती रही है, जो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार कर रही हैं; वही अब बिहार में नीतीश कुमार सरकार दिखा रही है। यह लाठी वाला लोकतंत्र है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में गुरुवार को भाजपा नेताओं पर बेहिसाब लाठीचार्ज और अपने एक नेता की मौत के बाद यह बातें कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाकर ऐसे लाठी वाले लोकतंत्र का सपना देखना इन नेताओं को छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रहे नीतीश-तेजस्वी
नित्यानंद राय ने कहा कि आज भाजपा का काला दिवस मना रही है। यह लाठी वाला लोकतंत्र है। शिक्षकों पर लाठी चार्ज, छात्रों पर लाठी चार्ज, महिलाओं पर लाठी चार्ज... यह दशार्ता है कि बिहार की नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है। पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज करना यह दर्शाता है कि यह जंगलराज है। स्पष्ट रूप से नीतीश और तेजस्वी की सरकार को हम बताना चाहते हैं कि हमलोग आपकी लाठी से डरने वाले नहीं है। ममता दीदी और कांग्रेसियों के तरह आपने भी भाजपा की आवाज को दबाने की कोशिश की है। महागठबंधन की सरकार बौखला गई है। उन्हें पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही भाजपा को जनता वोट देकर इनका सूफड़ा साफ कर दी। गुरुवार की घटना आजाद भारत के कई इतिहास को याद दिला रहा है। 
विज्ञापन

 

India news: mos for home affairs nityanand rai described lathi wala loktantra in bihar nitish kumar government
भाजपा कार्यालय में पार्टी के तमाम नेताओं ने दिवंगत विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला

बिहार सरकार के कुशासन और गलत कामों से लोग गुस्से में हैं
इससे पहले ऐसे ही जेपी आंदोलन में कांग्रेस सरकार ने ऐसे ही बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की गई थी। कल भी ऐस ही हुआ। भाजपा लगातार संघर्ष करते रहेगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना भाजपा का अधिकार है। भाजपा बिहार सरकार से मांग करती है कि नियोजित शिक्षक, शिक्षक अभ्यर्थी और किसानों की समस्या और उनकी मांग को प्रमुखता से लें। साथ ही हमारे कार्यकर्ता विजय सिंह के हत्यारे को गिरफ्तार करवाए। केंद्री मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के कुशासन और गलत कामों से लोग गुस्से में हैं। कल पटना की सड़कों पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है। लेकिन पटना में जो हुआ वह बेहद ही निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed