{"_id":"658186e6c6dcfc65470ea5b4","slug":"india-alliance-after-the-meeting-of-opposition-parties-in-delhi-politics-jdu-and-bjp-targeted-each-other-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA Alliance : भाजपा बोली- अपने मन की मिठाई खाने में लगे विपक्षी, जदयू ने कहा- विपक्ष की एकता को देख घबरा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
INDIA Alliance : भाजपा बोली- अपने मन की मिठाई खाने में लगे विपक्षी, जदयू ने कहा- विपक्ष की एकता को देख घबरा गए
Tue, 19 Dec 2023 05:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाईटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को एकजुट देखकर भाजपा वाले घबरा गए हैं। इसलिए कुछ भी बोलते रहे हैं।
विज्ञापन
इंडी एलायंस के प्रमुख चेहरे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में विपक्षी दल (इंडी एलायंस) की बैठक पर बिहार में सियासत शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग अपने मन की मिठाई खाने में लगे हैं। सीएम नीतीश कुमार का अलग पोस्ट लगता है। तेजस्वी जी की अलग महत्वाकांक्षा है। जितने लोग हैं सब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाईटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को एकजुट देखकर भाजपा वाले घबरा गए हैं। इसलिए कुछ भी बोलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के बाद होगा प्रधानमंत्री पद पर फैसला
उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर फैसला चुनाव के रिजल्ट के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले लोग एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी को 2024 में भारत की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। उमेश कुशवाहा ने कहा कि हम लोग मिलकर भाजपा को हराएंगे। वहीं सम्राट चौधरी द्वारा इंडी गठबंधन पर दिए गया बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि उनकी इलाज मानसिक आरोग्यशाला में होनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बोले- नरेंद्र मोदी एक गारंटी है
वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लालू प्रसाद जहां जाएं पहले वह स्वस्थ हो जाएं। नरेंद्र मोदी एक गारंटी है लोगों के दिलों में बसे हुए हैं उसे उखाड़ फेंकना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगाए गए पोस्टर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार सब एक ही जगह कपड़ा सिलवाए थे। अब इसमें मैं क्या बोलूं किसे कौन सा कपड़ा पहनना है। यह तो जनता डिसाइड करेगी।