फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Independence Day Award : president award Gallantry award Bihar Police MEDAL FOR MERITORIOUS SERVICE

Independence Day Award : दो अधिकारी समेत 23 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, जानिए किसको कौन सा मिलेगा पदक

Wed, 14 Aug 2024 04:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

Bihar : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को विभाग में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, शहीद सब इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड और 16 पुलिसकर्मियों को सराहनीय पदक देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Independence Day Award : president award Gallantry award Bihar Police MEDAL FOR MERITORIOUS SERVICE
संजय सिंह और राजेश कुमार शर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को विभाग में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जायेगा। पुलिस मुख्यालय ने इस बात की घोषणा आज की है। एक शहीद सब इंस्पेक्टरऔर और चार पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड दिया जायेगा। साथ ही16 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक (एमएसएम) देने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार शर्मा हैं। संजय सिंह लॉ एंड ऑर्डर के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) हैं, जबकि राजेश कुमार शर्मा डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) हैं। इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


जानिये कौन हैं संजय सिंह
 संजय सिंह, भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के पदाधिकारी है। इन्होंने वर्ष 1994 में आईआईटी कानपुर से बी०टेक की डिग्री प्राप्त की है। उसके उपरान्त उन्होंने इस सेवा में योगदान किया। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के रूप में अरवल, गया, सारण, औरंगाबाद तथा भागलपुर इत्यादि जिला में सेवा दिए। आईटीबीपी में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वे लगभग ढाई वर्षों तक बिहार के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में रहे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इनके द्वारा पुलिस सेवा में दिये गये योगदान के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त संजय सिंह को पूर्व में आंतरिक सुरक्षा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, विशेष ड्यूटी पुलिस पदक (बार) भी मिला है।
विज्ञापन


कौन हैं राजेश कुमार शर्मा 
राजेश कुमार शर्मा 1994 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक हैं। वह वर्ष 2013 में पुलिस निरीक्षक और  2019 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए। जनवरी 2017 में इन्हें सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया था। सम्प्रति ये बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -5 पटना में वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day Award : president award Gallantry award Bihar Police MEDAL FOR MERITORIOUS SERVICE
शहीद आशीष कुमार और अक्षय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इस श्रृंखला में एक शहीद सब इंस्पेक्टर और चार पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। ग्लैंट्री अवॉर्ड पाने वालों में शहीद पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा, जबकि इनके अलावे चार पुलिस कांस्टेबल हैं जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। ग्लैंट्री अवॉर्ड पाने वाले पुलिस कांस्टेबल में अक्षय कुमार सिंह, दुर्गेश यादव, रोहित कुमार रंजन औए विजेंद्र कुमार शामिल हैं।

ऐसे थे वीर आशीष कुमार
आशीष कुमार उस समय खगड़िया जिला के पसराहा में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। 12 अक्टूबर 2018 की देर रात में आशीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि खगड़िया जिले का कुख्यात अपराधी दिनेश मुनी अपने गिरोह के साथ दुधैला दियारा में छिपा हुआ है। दुधैला दियारा नवगछिया एवं खगड़िया जिला का बॉर्डर इलाका है। वहाँ की भौगोलिक स्थिति आवागमन के रूप में अत्यंत ही कठिन थी। उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए आशीष कुमार अपने टीम के अन्य सदस्यों के साथ करीब 18 कि०मी० पैदल चलकर घटनास्थल तक दुधैला दियारा पहुँचे ही थे, तभी वहां मौजूद सभी अपराधी उनपर गोली बरसाने लगे। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने उन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने करने के लिए कहते रहे लेकिन अपराधी नहीं माने और ताबड़तोड़ उनपर गोली बरसाते रहे। इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

Independence Day Award : president award Gallantry award Bihar Police MEDAL FOR MERITORIOUS SERVICE
इनको मिलेगा ग्लैंट्री अवॉर्ड। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इनको मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) पाने वालों में कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। बिहार पुलिस के 16 अन्य पुलिसअधिकारी और पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) दिए जाएंगे। उन नामों में नीरज कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक), पंकज कुमार (पुलिस अधीक्षक), अरविन्द कुमार सिन्हा (उप पुलिस अधीक्षक), आशीष कुमार सिंह (पुलिस उपाधीक्षक), कुमारी किरण पासवान (पुलिस उपाधीक्षक), विजय कुमार (इंस्पेक्टर), विनायक राम (सहायक उपनिरीक्षक), प्रकाश कुमार शर्मा (हवलदार), मोरा मुंडा (कांस्टेबल), संजय कुमार सिंह (हवलदार), विजय कुमार यादव (सहायक उप निरीक्षक), कृष्ण मोहन गुप्ता (सब इंस्पेक्टर), अंजनी कुमार (कांस्टेबल), सविता देवी (सिपाही), गणेश बहादुर थापा (हवलदार) और राजेश कुमार सिंह (हवलदा) शामिल हैं। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed