फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Tej Pratap wedding RJD supporters broke the cordon and started looting food items

लालू के लाल तेजप्रताप की शादी में खूब मची लूट, तोड़ी क्रॉकरी-लूटा खाना

Sun, 13 May 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 13 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
In Tej Pratap wedding RJD supporters broke the cordon and started looting food items
tej pratap wedding

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शनिवार को संपन्न हो गई। पिछले काफी दिनों से चर्चा में रही इस शादी का आगाज तो जोरदार था ही वहीं शादीवाला दिन भी यादगार रहा। तेज प्रताप की शादी में केंद्रीय मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री सहित देश के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इन गणमान्य लोगों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे। वहीं सांसद सुभाष चंद्रा, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और प्रफुल पटेल भी इस मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन

 
शादी समारोह की धूम-धाम के बीच शादी में आये कुछ उत्पातियों ने वहां जमकर हुड़दंग मचाया। यही नहीं उपद्रवियों ने खाने पीने की लूट तो मचाई ही साथ ही जम कर क्रॉकरी भी तोड़ी। 
विज्ञापन

 
जैसे ही तेज प्रताप और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई राजद समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए और वहां बने घेरे को तोड़ दिया और खाने-पीने की चीजों को लूटना शुरू कर दिया। इस दौरान शादी में शामिल होने आए लोगों ने खाने और क्रॉकरी की जमकर लूट मचाई। प्लेटें तोड़ दीं और टेबल-कुर्सी यहां वहां फेंकना शुरू कर दिया। दरअसल वीआईपी और मीडिया के लिए बनाए गए पंडाल की घेरेबंदी को तोड़कर राजद समर्थक घुस आए और वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों की उन्हें रोकने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं। आयोजकों ने शादी में 7000 लोगों के लिए इंतजाम किए जाने का दावा किया था, लेकिन यह व्यवस्था अधूरी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बहुत से पत्रकारों ने उनके साथ बदतमीजी की शिकायत की और कहा कि उनके उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है। कैटर्स का कहना है कि भीड़ ने उनके बर्तनों सहित दूसरी चीजें चुरा लीं। आयोजकों का कहना है कि उन्होंने करीब 7,000 लोगों के खाने की व्यवस्था की थी लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों पर काबू रखने का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के मंच के भी टूटने की खबर आई। मंच के टूटने पर लालू  प्रसाद की सुरक्षा में लगाए गए गार्ड को मामूली चोट आने की भी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed