{"_id":"61864efe2edbe0074b37244c","slug":"in-only-four-days-28-people-have-died-in-bihar-due-to-poisonous-liquor-today-in-samastipur-four-more-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जहरीली शराब से चार दिन में 28 लोगों की हो चुकी है मौत, समस्तीपुर में चार और लोग मौत के मुंह में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जहरीली शराब से चार दिन में 28 लोगों की हो चुकी है मौत, समस्तीपुर में चार और लोग मौत के मुंह में समाए
Sat, 06 Nov 2021 03:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:16 PM IST
सार
बिहार में जहरीली शराब पीने से मौतों की संख्या घट नहीं रही है। पुलिस ने अपील की है कि कहीं भी कोई बीमार है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
समस्तीपुर के एसपी मानवजीत ढिल्लन
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार में जहरीली शराब पीने से मौतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को राज्य के समस्तीपुर में चार और मौतों की पुष्टि हुई है। समस्तीपुर एसपी मानवजीत ढिल्लन ने बताया कि समस्तीपुर के रुदौली गांव में चार लोगों की मौत शराब पीने से हुई है। सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से अपील की गई है कि अगर गांव में कोई भी बीमार है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अब तक 28 लोगों की हो चुकी है मौत
बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब का जाल फैला हुआ है। इसके चलते महज चार दिन के अंदर 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते गुरुवार को जहां चंपारण के बेतिया गांव में आठ लोगों की मौत हुई थी, वहीं गोपालगंज में 16 लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण हुई थी।
बिहार में है शराबबंदी
बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है। इसके बावजूद यहां कथित रूप से शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन लोगों की मौत के कारण को स्पष्ट नहीं कर रहा है। समस्तीपुर एसपी मानवजीत ढिल्लन ने बताया कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जनवरी से 70 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
बिहार में जहरीली शराब पीने से जनवरी से अबतक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ये सभी मौतें नवादा, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान, रोहतास जैसे जिलों में हुई हैं। वहीं कई जगहों पर नकली शराब के सेवन से लोगों की आंखो की रौशनी तक चली गई है। ऐसा तब है जब बिहार में नितीश सरकार ने पांच अप्रैल 2016 में बिहार में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।