{"_id":"641c3d434c4a38e0140eafe9","slug":"in-kishanganj-the-dead-body-was-removed-from-the-curb-after-7-months-relatives-were-demanding-postmortem-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 7 माह बाद क्रब से निकाली गई लाश; फंदे से लटका मिला था शकील, परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 7 माह बाद क्रब से निकाली गई लाश; फंदे से लटका मिला था शकील, परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे
Thu, 23 Mar 2023 05:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Mar 2023 05:21 PM IST
सार
किशनगंज में शकील मर्डर केस एक बार फिर से चर्चा है। शकील के परिजनों लगातार मांग के बाद गुरुवार को उसकी लाश क्रब से निकाला गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस-प्रशासन, डॉक्टरों की टीम और स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
कब्रगाह के पास लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज में शकील मर्डर केस एक बार फिर से चर्चा है। शकील के परिजनों लगातार मांग के बाद गुरुवार को उसकी लाश क्रब से निकाला गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस-प्रशासन, डॉक्टरों की टीम और स्थानीय लोग मौजूद थे। अलताबाड़ी गावं स्थित कब्रिस्तान में कब्र से लाश निकाली गई। हालांकि, लाश पूरी तरह गल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर की टीम आगे प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन
7 माह पहले मिली थी फंदे से लटकी हुई लाश
परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। हमलोग लगातार पुलिस-प्रशासन से पोस्टमार्टम की गुहार लगा रहे थे। काफी मशक्कत बाद यह संभवन हो पाया। बता दें कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबारी गावं निवासी शकील आलम की विगत 7 माह पूर्व शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद पंचायती कर शकील की लाश को कब्रिस्तान में परिजनों द्वारा दफना दिया गया था। कुछ दिन बाद परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग लेकर प्रदर्शन करने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने बात नहीं सुनी तो आमरण अनशन पर बैठ गए। इसके बाद एसपी ने पोस्टमार्टम का आश्वासन दिया तो परिजनों ने अनशन तोड़ा।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी
इधर, गांव में पंचायती के बाद न्याय न मिल पाने की परिस्थिति में शकील परिजनों द्वारा किशनगंज न्यायालय में लिखित शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की फरियाद लगाई गई। इसके बाद शकील हत्याकांड के मुख्य गवाह उसके साले मिन्हाज की भी 28 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने शकील के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन