फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Begusarai, teachers took to the road for their demands

Begusarai: मांगों को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जाम से लोग हुए परेशान

Thu, 25 May 2023 04:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 May 2023 04:07 PM IST
सार

पूर्व में नियुक्त सभी नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी के रूप में समायोजित करने। पुरानी पेंशन लागू करने एवं अंतर जिला स्थातरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने एक आक्रोश मार्च निकाला।

विज्ञापन
In Begusarai, teachers took to the road for their demands
प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बेगूसराय में शिक्षकों ने बिहार सरकार खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया है। सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि पूर्व में नियुक्त सभी नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी के रूप में समायोजित करने। पुरानी पेंशन लागू करने एवं अंतर जिला स्थातरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने एक आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


यह मार्च बेगूसराय के जेके स्कूल से निकलकर विभिन्न रास्तों से होता हुआ जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचा, जहां शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन सड़कों पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


वहीं शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया। लोग जाम होने से परेशान हो गए। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने बताया कि मांगों को लेकर शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में यह प्रदर्शन आयोजित किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक सुबह आठ बजे से ही बजे से ही 42 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के बीच बिहार के बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य हैं। शिक्षक नेताओं ने बताया कि शिक्षक नियमावली 2023 में शिक्षकों को कुछ भी नहीं दिया गया है, बल्कि शिक्षकों के हक मारे गए हैं। इसलिए बिना किसी शर्त के नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानांतरण सहित पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed