{"_id":"5e05e69e8ebc3e87d87ebc73","slug":"impugnment-between-ips-amitabh-thakur-and-airlines-personnel-at-patna-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अमिताभ ठाकुर और एयरलाइंस कर्मिंयों के बीच पटना एयरपोर्ट पर नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अमिताभ ठाकुर और एयरलाइंस कर्मिंयों के बीच पटना एयरपोर्ट पर नोकझोंक
Fri, 27 Dec 2019 04:40 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 27 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
आईजी अमिताभ ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों के बीच नोकझोंक की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को यूपी कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और एयरलाइंस कर्मियों के बीच बोर्डिंग कार्ड दिखाने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर लखनऊ से इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता जा रहे थे। बीच में उनकी प्लाइट पटना में रुकी थी। पटना पहुंचने के बाद इंडिगो फ्लाइट के कर्मचारियों ने नियमानुसार सभी यात्रियों का बोर्डिंग कार्ड चेक करना शुरू किया, लेकिन अमिताभ ठाकुर ने बोर्डिंग कार्ड दिखाने से मना कर दिया इस पर एयरलाइंस कर्मियों और उनके बीच बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बोर्डिंग कार्ड दिखाने को लेकर अमिताभ ठाकुर और एयरलाइंस के लोगों के बीच नोकझोंक हुई है। सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि आईजी रैंक के अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने नियम की जानकारी होने पर ही बोर्डिंग कार्ड दिखाने की बात कही। इस दौरान तकरार बढ़ते देख मौके पर सीआईएसएफ के अधिकारी भी पहुंच गए। सीआईएसएफ के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जब एयरलाइंस अधिकारियों ने अमिताभ ठाकुर को बोर्डिंग कार्ड के नियमों की जानकारी दी तो उन्होंने अपना बोर्डिंग कार्ड दिखाया और वह फ्लाइट से पटना में ही उतर गए।
विज्ञापन
वहीं आईजी अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया कि पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मियों ने बोर्डिंग कार्ड को लेकर उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। यही नहीं मौके पर पहुंचे सीएआईएसएफ के इंसपेक्टर रैंक के अफसर ने अपमानजनक भाषा में बात की। उन्होंने कहा की इंस्पेक्टर रैंक के उस अफसर ने नेमप्लेट नहीं लगा रखा था।
सीआईएसएफ कमांडेंट ने बताया कि उन्हें पटना में ही उतरना था। उन्हें कोलकाता नहीं जाना था। साथ ही उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान द्वारा बदसलूकी की बात गलत है।