फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Impersonator arrested in police raid, 67 lakh cash and foreign currency recovered

ढोंगी बाबा के घर से 67 लाख रूपये सहित विदेशी मुद्रा और हथियार बरामद

Fri, 01 Mar 2019 01:53 PM IST
अजय सिंह भाषा, सिवान
भाषा, सिवान Published by: अजय सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Impersonator arrested in police raid, 67 lakh cash and foreign currency recovered
bihar police

बिहार के सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना अंतर्गत गौरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर झाड़फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा के घर से करीब 67 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा और आभूषण के साथ कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने गुरुवार को बताया कि झाड़फूंक करने वाले उक्त बाबा का नाम असगर मस्तान है। वह फिलहाल फरार है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलाज के नाम पर झाड़फूंक करने वाले उक्त तांत्रिक के घर से जंजीरों में जकडे गए पांच लोगों को भी कल मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झा ने बताया कि तांत्रिक के घर से करीब 67 लाख रुपये, 500 रुपये का एक पुराना नोट, विदेशी मुद्राओं में ओमान के सौ रूपये के पांच नोट, एक सऊदी रेयाल और यूएई के पांच दिरहम का एक नोट,नोट गिनने की एक मशीन तथा 33 ग्राम सोना एवं 750 ग्राम चांदी बरामद की गई ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि असगर के घर से 9 एमएम की एक पिस्तौल, एक बंदूक, 9 एमएम के 13 कारतूस, एक तलवार, कुछ अन्य छोटे धारदार हथियार और 4 मोबाइल फोन एवं एक लैपटाप बरामद किए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि इस मामले में सहना खातून और मुन्नी बीबी नामक दो महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और असगर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed