{"_id":"5bd03149bdec2269b846308e","slug":"iit-examinees-created-fuss-on-examination-center-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आईआईटी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आईआईटी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना समेत राज्य भर के कई केंद्रों पर आईआईटी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार करने के बाद हॉल में प्रवेश नहीं किया और विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
आईटीआई की परीक्षा मंगलवार से तीन दिनों तक होनी है। विभाग द्वारा पहले से रद्द हुई परीक्षा का मंगलवार से आयोजन हो रहा है। इससे पहले ये परीक्षा फरवरी और अगस्त में रद्द हुई थी। पूर्व में प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द की गई थी जिसका मंगलवार से आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
लेकिन परीक्षार्थी लगातार इसके विरोध में हैं और पहले ली गई परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। पटना के अलावा आरा, बक्सर, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, समस्तीपुर, औरंगाबाद, सासाराम शेखपुरा, सीवान समेत राज्य के कई शहरों से परीक्षार्थियों के हंगामा, प्रदर्शन, आगजनी और विरोध की खबरें मिल रही हैं।
विज्ञापन