फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Iftar Time: Daawat-e-Iftar of Rabri Awas RJD, Chief Minister Nitish Kumar arrived, Tejashwi was present

Iftar Time : राबड़ी के दावत-ए-इफ्तार में तेजस्वी ने पहनाई नीतीश को टोपी; धुर विरोधी चिराग ने छुए CM के पांव

Sun, 09 Apr 2023 07:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10 सर्कुलर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
Iftar Time: Daawat-e-Iftar of Rabri Awas RJD, Chief Minister Nitish Kumar arrived, Tejashwi was present
सीएम नीतीश की इफ्तार पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबड़ी आवास पर राजद की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें महागठबंधन के सभी दलों के नेता पहुंचे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि खुद को मोदी के हनुमान कहने वाले चिराग पासवान भी इस इफ्तार पार्टी में नजर आए। इतना ही नहीं आपने पार्टी में पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। बता दें कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के धुर विरोधी के रूप में जाने जाते हैं। चिराग ने रविवार सुबह ही बिहार में राष्ट्रपति शासन की बात कही थी। शाम में वह राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी में शामिल हो गए और मुख्यमंत्री नीतीश का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि उनकी पार्टी NDA गठबंधन के साथ है। चिराग के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। वहीं जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। पप्पू यादव कई साल बाद राबड़ी आवाास पर दिखे हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव का स्वागत किया।

विज्ञापन

Iftar Time: Daawat-e-Iftar of Rabri Awas RJD, Chief Minister Nitish Kumar arrived, Tejashwi was present
चिराग का स्वागत करते तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

मीसा भारती और तेज प्रताप को ढूंढती रही नजरें
इधर, इफ्तार पार्टी में राजद समर्थक लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को ढूंढते रहे लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिए। राजद की ओर से छपवाए गए दावत-ए-इफ्तार के आमंत्रण पत्र में सांसद मीसा भारती का नाम आकांक्षी के रूप में था लेकिन पूरे इफ्तार पार्टी के दौरान वह कहीं नहीं दिखीं। तेज प्रताप यादव भी इफ्तार पार्टी में नहीं दिखे। राजद समर्थकों ने कहा कि तेज प्रताप यादव इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे। 

टोपी पहनाई और साफा भेंटकर CM नीतीश का स्वागत
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी पैदल 7 सर्कुलर रोड से निकलकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी पहनाई और साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव, मंत्री बिजेन्द्र यादव, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, चिराग पासवान,पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी पहुंचे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed