{"_id":"674db32920f288d65305f773","slug":"ias-officer-transfer-and-posting-ias-officer-ias-woman-officer-pratiksha-singh-left-bihar-cadre-bihar-news-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Officer : आईपीएस अधिकारी के रिजाइन के बाद अब आईएएस महिला अधिकारी ने छोड़ा बिहार, कैडर बदलकर गई दूसरे प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Officer : आईपीएस अधिकारी के रिजाइन के बाद अब आईएएस महिला अधिकारी ने छोड़ा बिहार, कैडर बदलकर गई दूसरे प्रदेश
Mon, 02 Dec 2024 06:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:46 PM IST
सार
Bihar : आईपीएस काम्या मिश्रा और शिवदीप लांडे के इस्तीफा के बाद अब एक आईएएस महिला अधिकारी ने बिहार छोड़ने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें बिहार से हटाकर दूसरे प्रदेश में जाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की महिला आईएएस अधिकारी अब बिहार छोड़ कर दूसरे प्रदेश जा रही हैं। उन्होंने अपना कैडर बिहार से बदल कर उत्तर प्रदेश करा लिया है। वह महिला आईएएस अधिकारी 2023 बैच की प्रतीक्षा सिंह हैं। भारत सरकार ने अब प्रतीक्षा सिंह को बिहार कैडर से बदलकर उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
जानिये कौन हैं आईएएस अधिकारी प्रतीक्षा सिंह
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रतीक्षा सिंह वर्तमान में बक्सर की सहायक समाहर्ता हैं। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने परीक्ष्यमान आईएएस अधिकारी प्रतीक्षा सिंह को बिहार से उत्तर प्रदेश जाने के लिए विरमित कर दिया है।
विज्ञापन
कटिहार में मनेश कुमार मीणा की जगह एडीएम या डीडीसी लेंगे प्रभार
कटिहार के डीएम मनेश कुमार मीणा ट्रेनिंग के लिए मसूरी निकल गये हैं। मसूरी में सोमवार से 27 दिसंबर तक प्रशिक्षणकार्य है, जिसमें शामिल होने के लिए वह वहां गये हैं। इस लिए कटिहार के एडीएम या डीडीसी (इसमें जो सीनियर हैं) उन्हें डीएम मनेश कुमार मीणा की अनुपस्थिति में डीएम का प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे और काम्या मिश्रा ने दे दिया था इस्तीफा
बिहार कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे और 2019 बैच की 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने 5 साल की नौकरी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। उन्हें पहले हिमाचल प्रदेश का कैडर मिला था। 2021 में उन्होंने अपना तबादला बिहार कैडर में करवा लिया था। इस्तीफा की वजह पूछने पर दोनों आईपीएस अधिकारियों ने निजी कार्य की वजह से इस्तीफा देने की बात कही थी। आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने जिस समय इस्तीफा दिया था, उस समय वह दरभंगा जिले की ग्रामीण एसपी थी, जबकि आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे उस समय पूर्णिया रेंज के आईजी पद पर पदस्थापित थे।