फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   I will demand that the names connected to Mughals should be changed said Giriraj Singh

गिरिराज ने की योगी की तारीफ, कहा- पूरे देश में मुगलों से जुड़े नामों को बदलने की जरूरत

Mon, 22 Oct 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 22 Oct 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
I will demand that the names connected to Mughals should be changed said Giriraj Singh
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलने पर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि खिलजी ने बिहार को लूटा लेकिन बख्तियारपुर का नाम उसके नाम पर रखा गया। बिहार के अकबरपुर समेत करीब 100 जगहों के नाम बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन

 


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पूरे देश और बिहार में जो भी नाम मुगलों से जुड़े हुए हैं, उन्हें बदला जाना चाहिए। बता दें हाल ही में सीएम योगी ने इलाहाबाद का नाम बदलते हुए प्रयागराज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबर ने अपने शासन के 28वें वर्ष यानी 1584 में नया नगर बसाया और उसे इलाहाबाद नाम दिया तो नए बसे मोहल्लों, उपनगरों के भी नामकरण हुए। इस शहर की धार्मिक महत्ता को देखते हुए ही इसे संतों-फकीरों के रहने लायक बनाया गया। सूफी संतों के मठ यानी दायरे इसी की देन हैं।


इन दायरों के कारण ही एक समय तो इलाहाबाद को फकीराबाद भी कहा जाने लगा था क्योंकि शहर के चारों ओर फकीरों के ये ठौर ही थे जहां इल्म और दीन की बातें बताई, सिखाई जाती थीं। पश्चिमी चायल का एक छोटा सा भूभाग आज भी फकीराबाद के नाम से ही जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed