फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband Wife issue results death of young boy Hindu Muslim girl in darbhanga bihar news murder charged in biha

Bihar : मुस्लिम लड़की से रचाई थी शादी; बीवी ने अपने मायके बुलाया, कुछ ही देर में दुनिया छोड़ गया... क्या हुआ

Thu, 19 Oct 2023 03:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

Bihar Police : छह महीना पहले मुस्लिम लड़की ने एक हिन्दू लड़का से कोर्ट मैरेज किया और आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने मायके बुलाकर इसे जहर खिला दिया। 

विज्ञापन
Husband Wife issue results death of young boy Hindu Muslim girl in darbhanga bihar news murder charged in biha
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के एक युवक की डीएमडीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा ने मृतक की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र निवासी विकास यादव (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


छह महीना पहले किया तथा कोर्ट मैरेज 
परिजनों का कहना है कि दिल्ली में रहने के दौरान विकास ने एक मुस्लिम लड़की छह महीने पहले शादी कर ली थी। लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटने के बाद किसी वजह से दोनों में विवाद होने लगा। आज गुरूवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी ने विकास को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित अपने घर बुलाया और कुछ देर बाद ही उसके ससुराल से मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा पत्नी ने खिलाया जहर 
मृतक विकास के दादा रामस्वार्थ यादव का कहना है कि करीब 6 महीने पहले इस मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज शादी किया था। लेकिन इस लड़की को हमलोग का रहन सहन पसंद नही आ रहा था जिस कारण यह अपने मायके पंडासराय में ही रहा करती थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। लड़का से वह अलग रहने का खर्च मांग रही थी, जबकि लड़का इसको रखने के लिए तैयार था लेकिन वह औरत मायके छोड़कर ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। अभी दो दिन पहले पंचायत के मुखिया को इसने खर्चा नही देने की शिकायत की थी। लेकिन मुखिया के बुलाने पर वह पंचायत में नही आई। आज विकास को घर से बुलाकर जहर खिलाकर मार दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed