{"_id":"60f53bdff173415ce4781c45","slug":"hundreds-of-acres-of-crops-were-destroyed-due-to-breach-of-dam-on-bainti-river-in-samastipur-bihar-villagers-started-displacement","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्तीपुर: बैंती नदी पर स्थित बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, ग्रामीणों ने शुरू किया विस्थापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्तीपुर: बैंती नदी पर स्थित बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, ग्रामीणों ने शुरू किया विस्थापन
Mon, 19 Jul 2021 02:16 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:16 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले के बिभुतिपुर में बैंती नदी पर निर्मित बांध रविवार को पानी के बढ़ते दबाव की वजह से टूट गया। बांध टूटने से सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गईं। फिलहाल ग्रामीण बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में बारिश और बाढ़ ने हर साल की तरह इस साल भी कोहराम मचा रखा है। नदियों में जलस्तर बढ़ने से लोगों को विस्थापन भी करना पड़ रहा है। कल यनी रविवार (18 जुलाई) को बिहार के समस्तीपुर जिले के बिभुतिपुर में बनहैती पुल के पास बनाया गया बायां तटबंध बाढ़ के पानी के दबाव और नदी के उच्च जल स्तर के कारण टूट गया। बैंती नदी पर निर्मित इस बांध के टूटने से इसका पानी भयावह रूप से आसपास के इलाकों में फैल गया। ऐसे में भारी मात्रा में पानी फैलने से बांध के किनारे लगी सैकड़ों एकड़ फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन
बांध पर पानी का क्षमता से ज्यादा पड़ा दबाब
बैंती नदी पर बने इस बांध के टूटने के पीछे नदी में बढ़ते जलस्तर और पानी के दबाव को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पानी का जलस्तर बढ़ने से बांध पर दबाव पड़ा और यह टूट गया। इसके बाद बांध का पानी फिर तेजी से खेतों में बह गया और काफी फसलों को बर्बाद कर दिया। बांध के टूटने की बात जब आसपास के गांव वालों को चली तो फौरन उन्होंने बाढ़ के पानी को गांव में घुसने से रोकने के लिए खादी चौक के पास स्थित पुलिया को बंद कर दिया।
विज्ञापन
नहीं ठीक हुआ बांध तो प्रभावित होंगे कई गांव
जानकारी के अनुसार यदि बाढ़ का पानी ऐसे ही तेजी से प्रवाहित होता रहा तो यह सिंघियाघाट- बेगूसराय रोड में भी प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा बिबुतिपुर, खादीई, बसौना, शाहपुर, लिटियाही, भुसवार और पटिलिया गांव भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल स्थानीय ग्रामीणों ने बाढ़ से बचने की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। ग्रामीण बाढ़ से प्रभावित होने पर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि तटबंध को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन