फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   house set on fire in bihar gopalganj, seven people burnt alive

बिहार के गोपालगंज में एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

Sat, 23 Feb 2019 04:42 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Feb 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
house set on fire in bihar gopalganj, seven people burnt alive
Demo Pic
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक घर में बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि आठ लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बकरीद्दीन साह का परिवार रात 9.30 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसी बीच अचानक घर में बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। 
विज्ञापन


आग लगने के बाद एक-दूसरे को बचाने में बकरीद्दीन व इनकी 35 वर्षीय पत्नी हुसनतारा खातून समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूमों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आठ लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात डीएम भी सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed