फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Honor Killing in Bihar Gopalganj, father slits daughter's throat with the help of brothers

ऑनर किलिंग: प्यार करने पर मिली खौफनाक सजा, पिता ने भाइयों की मदद से बेटी का गला रेत दिया 

Mon, 07 Mar 2022 05:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: Amit Mandal Updated Mon, 07 Mar 2022 05:16 PM IST
सार

लड़की ने अपने पसंद के लड़के से शादी की बात कही। परिवार को वह लड़का पसंद नहीं था। इस पर परिवार उसके खिलाफ हो गया और उसे खौफनाक मौत देने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन
Honor Killing in Bihar Gopalganj, father slits daughter's throat with the help of brothers
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पसंद के लड़के से शादी की जिद पर परिवार ने बेटी को दर्दनाक मौत दी। भाइयों की मदद से पिता ने अपनी बेटा का गला रेत दिया। मां अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाती रही, मिन्नतें करती रही, पर हत्यारों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने मां को भी पीटा। इसके बाद तीनों लड़की का शव घर के पास खेत में फेंक कर तीनों फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


ऑनर किलिंग का यह मामला गोपालगंज के कोटवा गांव का है। बताया जा रहा है कि 19 साल की लड़की मशानथाना गांव के एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। लड़का भी तैयार था, लेकिन लड़की के पिता इंद्रदेव राम उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। 
विज्ञापन


अपनी पसंद के लड़के से करना चाहती थी शादी 
लड़की ने अपने पसंद के लड़के से शादी की बात कही। परिवार को वह लड़का पसंद नहीं था। इस पर परिवार उसके खिलाफ हो गया। रविवार रात उसके पिता, चाचा और ताऊ घर पहुंचे और सब लड़की को मारने-पीटने लगे। लड़की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। मां अपनी बेटी के जान की भीख मांगने लगी, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। लड़की के चाचा और ताऊ ने उसके हाथ-पैर पकड़े और पिता ने गला रेत दिया। मौके पर ही किरण ने दम तोड़ दिया। आरोपी शव को उठाकर घर के पास खेत में फेंककर फरार हो गए। ऑनर किलिंग की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मां के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed