फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Honor killing in Bihar; Father kills daughter and her boyfriend in Motihari, burns both bodies on same pyre

Bihar : 15 साल की गर्लफ्रेंड, 16 के बॉयफ्रेंड की लाश एक चिता पर जल रही थी; अधजली लाश की पूरी कहानी खौफनाक

Wed, 10 May 2023 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 May 2023 11:03 AM IST
सार

Honor Killing in Bihar : इस उम्र में प्रेम नहीं, आकर्षण होता है। उसे संभाला जा सकता था। मगर, दोनों को प्रेमी-प्रेमिका मानते हुए ऐसी मौत दी गई कि सबकुछ जानकार बिहार में पुलिस का इकबाल शून्य होता दिखेगा। दोनों साथ जी नहीं सके, लाशें एक चिता पर थीं।

विज्ञापन
Honor killing in Bihar; Father kills daughter and her boyfriend in Motihari, burns both bodies on same pyre
बिहार के मोतिहारी में इज्जत के नाम पर एक किशोर जोड़ी को मौत के घाट उतार दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की अधजली लाश मिली है। दोनों की हत्या की गई है। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने जलती चिता से लाश को बाहर खींच लिया और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तब 70 प्रतिशत तक दोनों लाशें जल चुकी थी। चिता से उतारी लाशों को पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ऑनर किलिंग का मामला है। हत्या के आरोप में लड़की की मां समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। 

विज्ञापन


दोनों की लाश को एक ही चिता पर रखकर जलाने लगा
घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंच मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मरने वाले की पहचान बिजूल सहनी के 16 वर्षीय बेटे मुस्कान कुमार और जादोलाल की 15 वर्षीय पुत्री विनीता कुमारी के रूप में हुई। मुस्कान कुमार की मां मौलेशरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना कि मुस्कान 12वीं का छात्र था। मंगलवार रात 9 बजे वह गांव में ही डांस प्रोग्राम देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही जादोलाल ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसी के सहारे काबू में करते हुए गला भी रेत डाला गया। इतना ही नहीं, उसने अपनी बेटी को भी मार डाला। इसके बाद दोनों की लाश को एक ही चिता पर रखकर जलाने लगा। 
विज्ञापन


मुस्कान और विनीता के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था
ग्रामीणों का कहना है कि मुस्कान और विनीता के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विनीता के घरवाले इस बात का विरोध करते थे। वह विनीता के साथ पहले भी मारपीट कर चुके थे। मंगलवार रात मुस्कान विनीता से मिलने गया था। इसी बीच विनीता के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। जब तक दोनों कुछ कहते, तब तक दोनों की रस्सी से दबाकर और गला रेतकर मार डाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह निर्मम हत्या करने वाले को पुलिस कड़ी सजा दिलवाए ताकि गांव में ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed