फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi 2025 : Mayor statement Holi stopped for two hours and read Jumma Namaaz darbhanga bihar bjp party

Holi 2025 : भाजपा नेता के बाद अब मेयर ने कही यह बात, होली को दो घंटे रोककर पढ़ी जाय जुमे की नमाज; वजह भी बताया

Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
सार

Bihar : भाजपा नेता ने होली को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि होली के दिन बड़ा दिल दिखाएं और घर से बाहर न निकलें..। अब उनके पड़ोस के जिले की मेयर ने कहा है कि दो घंटे तक होली को रोक दें।

विज्ञापन
Holi 2025 : Mayor statement Holi stopped for two hours and read Jumma Namaaz darbhanga bihar bjp party
मेयर अंजुम आरा और हरी भूषण ठाकुर बचौल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने कहा कि होली और जुमे की नवाज एक ही दिन पड़ गई है।इसलिए हिन्दू भाई साढ़े बारह से दो बजे तक होली को रोक दें। मेयर अंजुम आरा ने कहा कि क्योंकि होली थोड़ा आगे पीछे भी खेला जा सकता है लेकिन जुमे की नवाज का समय आगे पीछे नहीं किया जा सकता है। मेयर अंजुम आरा ने कहा कि होली और रमजान पहले भी कई बार एक ही दिन मनाया जा चुका है। इसलिए उन्होने शहरवासियों से अपील करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनो त्योहारों को लोग खुशी पूर्वक मनावें। नगर निगम की तरफ साफ सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


दो घंटे होली को रोकने की बताई वजह 
दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने बैठक से निकल कर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि पर्व त्योहार में झगड़ा कोई नहीं करना चाहता है। दो चार लोग असामाजिक तत्वों के रहने के कारण यह सब होता है। मेयर ने कहा कि दरभंगावासियों को कुछ भी ऐसा लगता है तो जिला प्रशासन से मदद लीजिए ताकि कोई भी दुर्घटना होने से बच  सके। जुमे की नवाज और होली एक ही दिन होने के कारण हमलोग प्रशासन के माध्यम से तरकीब निकाला है कि साढ़े बारह से दो बजे तक होली को रोका जाय या ब्रेक दिया जाय। चूंकि जुमा का समय आगे जा नहीं सकता है। जैसे रमजान में मुहर्रम पड़ गया है तो थोड़ा टाइम टेबल चेंज किया है। सभी लोग से आग्रह यही रहेगा कि साढ़े बारह से दो बजे के बीच मस्जिद और जहां लोग नवाज पढ़ने जाते है वहां पर थोड़ा दूरी बनाए रखने का पहल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - https://www.amarujala.com/bihar/kosi/bihar-news-young-man-brutally-murder-in-madhepura-corn-field-private-part-mutilated-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-2715403-2025-03-11

डीएम ने कहा दोनों मनाएंगे एक साथ 
होली और जुमे की नवाज के मामले पर दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने कहा कि होली और रमजान के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं मेयर के द्वारा दिए गये बयान पर कहा कि इससे पहले भी होली और रमजान एक साथ मनाया गया है। इस वर्ष भी जिले के लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण होली और जुमे की नवाज अदा करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed