{"_id":"58ee0ebf4f1c1b9f36cf7587","slug":"hindu-yuva-vahini-to-enrol-thousands-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की तर्ज पर बिहार में भी होगा हिंदू युवा वाहिनी का प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की तर्ज पर बिहार में भी होगा हिंदू युवा वाहिनी का प्रसार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिंदू युवा वाहिनी का प्रसार अब बिहार में भी किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के राज्य अध्यक्ष पंकज राय ने बुधवार को दी है। हिंदू युवा वाहिनी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित किया गया था। राय ने कहा कि हमने बिहार में हजारों युवाओं का नामांकन करके वाहिनी को और मजबूत करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
राय ने कहा, "हमने बिहार के सभी 38 जिलों में में हिन्दू युवा वाहिनी में हजारों हिंदू युवकों का नामांकन कराकर अपनी इकाई को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा कि वाहिनी जल्द बिहार में एक नामांकन अभियान शुरू करेगी। हम जिले के स्तर पर वाहिनी के पदाधिकारियों का भी चयन और नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जून में बिहार का दौरा करेंगे ताकि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही यात्रा का उद्देश्य वाहिनी के नेटवर्क को ग्राम स्तर से शहरी इलाकों तक फैलाया जा सके।
विज्ञापन