फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High Court grants six weeks provisional bail to Lalu Prasad Yadav on medical grounds

लालू प्रसाद यादव को मिली राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने दी 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

Fri, 11 May 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Fri, 11 May 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
High Court grants six weeks provisional bail to Lalu Prasad Yadav on medical grounds

रांची हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चिकित्सा आधार पर 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें जमानत ऐसे समय पर मिली है जब शनिवार को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले तीन दिन की पैरोल पर लालू यादव गुरुवार को देर शाम से रांची से पटना पहुंचे। जहां उनसे मिलने के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था। गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े मामलों में लालू फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन


लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां पटना में जोर-शोर से चल रही है। बुधवार की रात मेंहदी की रस्म का आयोजन किया गया। लालू को पैरोल दिए जाने पर काफी दिनों से अटकलें लग रहीं थी। सुबह खबर आई की उन्हें पैरोल नहीं दी जा रही है लेकिन दोपहर होते होते पता चला कि लालू को तीन दिन के लिए जेल से रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के शादी समारोह में शामिल होने का हवाला देते हुए लालू ने बीते सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष 10 मई से 14 मई तक की पैरोल के लिए आवेदन दिया था। तेज प्रताप यादव और राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई शनिवार को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed